Let’s travel together.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले- श्रीहरिहर में सभी तीर्थ के होंगे दर्शन

110

कटनी। हरिहर तीर्थ में संत वाणी से नई दिशा मिलेगी। संतों का मार्गदर्शन मिलेगा। श्रीहरिहर में सभी तीर्थ के दर्शन होंगे। मेरा बस यही निवेदन है कि जनता की स्थिति सुधारने में सरकार लगी है। हम संकल्प लें कि इस तीर्थ में अपना भी सहयोग देंगे। दोनों हाथ उठाकर सहयोग का संकल्प लें। यह बातें मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विजयराघवगढ़ की पावन धरा रामराजा पहाड़ पर श्रीहरिहर तीर्थ निर्माण के भूमिपूजन के दौरान कहीं।

राम भजन सुन भाई गाया

रामराजा पहाड़ पर पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने मंच से राम भजन सुन भाई गाया, जिसमें जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य, स्वामी अवधेशानंद गिरि महराज, बागेश्वर सरकार धीरेंद्र शास्त्री आदि संतों समेत प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व सांसद वीडी शर्मा ने भी साथ दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब बच्चा कुछ मांग करे तो दिक्कत न हो, इसलिए लाड़ली बहना योजना के तहत एक हजार देना शुरू किया है, मौका मिला तो धीरे-धीरे 3 हजार तक ले जाएंगे।

इस तरह का कार्य भारत भूमि पर ही संभव…

अवधेशानंद महाराज ने कहा कि इस तरह का कार्य भारत भूमि पर ही संभव है। महानदी और कटनी नदी के संगम में है। भगवान परसुराम की विशाल प्रतिमा सहित देव स्थान बन रहा है। जर्मनी में तीन साल में संस्कृत स्कूल बने है। जर्मनी में संस्कृत अनिवार्य कर दी गई है। कैम्ब्रिज, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में भी शोध किये की कौन सी संस्कृति है, जो तेजी से फेल रही है। वह संत सनातन वैदिक संस्कृति भारत भूमि की। नासा में भी 14 विज्ञानी भारत के हैं। बिना संस्कृत के अब नए प्रयोग नहीं होंगे।

सरकार कराएगी संस्कृत विद्यालय की स्थापना

मुख्‍यमंत्री बोले- ईश्वर व गुरु कृपा से होता है ऐसा। परलोक सुधारने का संकल्प लें। सभी तीर्थ के दर्शन होंगे। इसको देखकर ही तीर्थ यात्रा शुरू की, लेकिन विधायक ने यहीं तीर्थ स्थापित करा दिया। इसके लिए सब मिलकर सहयोग करेंगे। शुभ संकल्प पूरा करने। सरकार की तरफ से संस्कृत विद्यालय की स्थापना कराएंगे। लाड़ली बहनों धर्म पूजा जरूरी है, लेकिन पेट पूजा पहले जरूरी है। इसलिए हमने लाड़ली बहना योजना शुरू की। छोटी जरूरत पूरी हो जाएं। मुख्यमंत्री और संत अवधेशानंद महाराज हेलीकॉप्टर से रवाना हो गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित     |     राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |     छात्र हितों की रक्षा और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शासन प्रतिबद्ध: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रायसेन में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 656 न्यायालयीन प्रकरण दर्ज     |     बाड़ी के सांदीपनि विद्यालय में जलाई गईं पाठ्यक्रम की किताबें, धुएं से मचा हड़कंप – ग्रामीणों में आक्रोश     |     दशलक्षण पर्व का समापन 25 सितंबर को,14 स्थानों से निकलेगी श्रीजी की शोभा यात्रा     |     सांची सहकारी संस्था की वार्षिक आमसभा में अहम फैसलों पर लगी मुहर     |     स्कूलों में 15 दिन का प्रारंभिक सैनिक प्रशिक्षण अनिवार्य हो : राष्ट्रीय सैनिक संस्था     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811