Let’s travel together.

शिवपुरी में पर्यटन की अपार संभावनाएं, टाइगर सफारी मंजूरी मिली- सांसद केपी यादव

0 504

-क्षेत्रीय सांसद डॉ.यादव ने सांसद निधि से प्रदान किए कैटल कैचर

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

शिवपुरी-गुना क्षेत्रीय सांसद डॉ.के.पी.यादव द्वारा बुधवार को नगर पालिका शिवपुरी में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर शिवपुरी के लिए कैटल केचर प्रदान किए। इस कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी शैलेष अवस्थी सहित सांसद प्रतिनिधि, अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित थे। सांसद डॉ.के.पी.यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आवारा पशुओं से नगरों में निर्मित होने वाली समस्या एवं आमजन की मांग के मद्देनजर सांसद निधि से मिनी फायर ब्रिगेड और कैटल केचर प्रदान किए जा रहे है। इन वाहनों की मदद से आवारा पशुओं को पकड़ने में मदद मिलेगी। सड़क पर घूमने वाले गौवंश को गौशालाओं में शिफ्ट किया जाएगा और इससे पशु अधिकारों का हनन होने से बचा जा सकेगा।
सांसद डॉ.यादव ने कहा कि सांसद बनने के बाद से ही मेरे द्वारा शिवपुरी के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। शिवपुरी में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। अब नेशनल पार्क में टाइगर सफारी को भी मंजूरी मिल गयी है। जिससे पर्यटन को बढावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि हर घर नल जल योजना के तहत प्रत्येक घर में जल पहुंचाने का संकल्प लिया गया है। जिससे ग्रामीण आबादी को पेयजल की समस्या से निजात मिलेगी। इसी प्रकार शहर में भी पानी की समस्या के निराकरण के लिए नगर पालिका ध्यान दे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ, दीवानगंज में निकाली जागरूकता रैली     |     श्री गणेश उत्सव को लेकर आकर्षक गणेश प्रतिमाओं को अंतिम स्वरूप देने में जुटे मूर्तिकार      |     संकट मोचन हनुमान मंदिर का एक करोड़ की राशि से होगा जीर्णोद्धार,राजस्थानी लाल पत्थरों से होगा भव्य मंदिर निर्माण     |     अक्षय हॉस्पिटल में अनियमितताएं पाए जाने पर आयुष्मान भारत से भुगतान रोका, कारण बताओ नोटिस जारी     |     सेल्समैन की संदिग्ध मौत और राशन वितरण में गड़बड़ी के आरोप, आदिवासी समाज ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम     |     पर्युषण पर्व में नहीं होंगी त्रैमासिक परीक्षाएं, निर्णय लेंगे जिला शिक्षा अधिकारी     |     सीहोर में पानी फिल्टर प्लांट पर क्लोरीन गैस लीक, आधा दर्जन से अधिक लोग प्रभावित     |     एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : प्रोबेशन में 70, 80 और 90 फीसदी वेतन देने का नियम रद्द, कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन     |     पोला तिहार पर रैता व सांकरा में खेलकूद का आयोजन,विजेता दीदी-बहनों को किया सम्मानित     |     प्रस्तावित श्रीराम आर्गेनिक इंडस्ट्रीज का ग्रामीणों ने किया जमकर विरोध,उठा वायु ओर भूजल प्रदूषण व शोषण का मुद्दा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811