Let’s travel together.

यौन शोषण के आरोपी सांसद बृजभूषण की गिरफ्तारी को लेकर जाट महासभा ने सौंपा ज्ञापन

0 114

 

गुना से अरविंद गौड़ की रिपोर्ट

यौन शोषण के आरोपी सांसद बृजभूषण की गिरफ्तारी को लेकर अब जाट समाज में भी उबाल आया है। आज जाट महासभा के बैनर तले सैकड़ों जाटों ने देश के प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर आरोपी बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग की है।
यह है मामला हमारे देश के सुप्रसिद्ध महिला पहलवान पिछले कई दिनों से यौन शोषण के आरोपी सांसद बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आंदोलनरत है, उनकी यह मांग पूर्णतः न्याय संगत है। सांसद बृजभूषण सिंह एक हिस्ट्रीशीटर गुंडा है, उसके ऊपर पूर्व में भी कई संगीन मामलों में प्रकरण दर्ज है, और अब महिला पहलवानो द्वारा जो यौन शोषण के आरोप लगाए है वे बेहद ही गम्भीर है।


सर्वोच्च न्यायालय के संज्ञान के बाद बृजभूषण सिंह पर यौन शोषण एवं पाक्सो एक्ट में एफ आई आर दर्ज की गई है लेकिन आज दिनांक तक यौन शोषण के आरोपी बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी नही हुई, इस घटना से जाट समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है।
हमारा जाट समाज जिसके नाम से भारतीय सेना में जाट रेजिमेंट है। जिसके नाम से सीमा पार दुश्मन भी कांपने लग जाते है। जब कुश्ती के मैदान में हमारे जाट पहलवान उतरते है, तो उन्हें सामने देखकर विदेशी पहलवानो के भी पसीने छूट जाते है। लेकिन आज उसी समाज के खिलाड़ियों को सरकार एवं पुलिस प्रशासन से साथ न मिलने के कारण न्याय के लिए धरने पर बैठना पड़ रहा है। जो बेहद ही शर्मनाक एवं निंदनीय है। महिला पहलवानों को सड़कों पर खदेड़ा गया इस घटना की पूरी जाट समाज कड़े से कड़े शब्दों में निंदा करती है। आज पूरा देश खिलाड़ियों के साथ खड़ा है। अतः अखिल भारतीय जाट महासभा मध्यप्रदेश भारत सरकार एवं पुलिस प्रशासन से यह मांग करती है कि यौन शोषण के आरोपी बृजभूषण सिंह को तत्काल गिरफ्तार कर जेल में बंद करे अन्यथा मध्यप्रदेश में भी जाट समाज चरणबद्ध तरीके से आंदोलन कर पूरे प्रदेश में चक्का जाम करेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री ने की रीवा विधानसभा में जल जीवन मिशन कार्यों की समीक्षा     |     व्यवहार न्यायालय सेमरिया की आवश्यकता और अधिकार है – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल      |     खेत बचाओ अभियान एवं पराली प्रबंधन को लेकर कृषि विभाग ने शुरू किया जागरूकता कार्यक्रम     |     गैरतगंज में चोरों का आतंक: एक ही रात में चार मकानों के टूटे ताले बाइक भी चोरी; सुधा सागर नगर को बनाया निशाना     |     यशपाल सिंह स्वर्णकार बने गैरतगंज जनपद पंचायत के नए सीईओ     |     ग्राम वन समिति की बैठक आयोजित, चबूतरा और तालाब निर्माण सहित विकास कार्यों पर हुई चर्चा     |     गीदगढ़ में भैरव बाबा मंदिर की दीवार पर दिख रही ज्योति जैसी रहस्यमयी रोशनी, नवरात्र से लगातार दिखाई देने का दावा     |     सात साल में भी तैयार नहीं हुआ दीवानगंज रेलवे स्टेशन का फुट ओवरब्रिज, पटरियां पार करना मजबूरी     |     तीर्थ क्षेत्र माँ विंध्यवासिनी दरबार, सिरवारा नो दिवसीय श्रीदेवी भागवत महापुराण का समापन      |      स्व. श्री जितेन्द्र राठी (पप्पू भैया) की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन 24 अक्टूबर को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811