Let’s travel together.

सिलतरा चरोदा के समीप खड़े ट्रक में जा घुसी यात्री बस के उड़े परखच्चे,1 की मौत 7 गंभीर

0 139

सिक्स लाइन के अवैध पार्किंग बनने से भी हो रहे हादसे

सुरेन्द्र जैन सांकरा निको सिलतरा

मंगलबार की अलसुबह जबलपुर मण्डला की ओर से रायपुर आ रही जीवन ट्रेवल्स की यात्री बस सिलतरा चोरदा के पास सिक्स लाइन पर खड़े ट्रक में जा घुसी यात्री बस की रफ्तार तेज होने से बस के परखच्चे उड़ गए जिससे आगे बैठी एक मण्डला जिले की आदिवासी महिला की मौत हो गई वहीं 7 यात्री गंभीर रूप से इस घटना में घायल हुए हैं।


जानकारी के मुताबिक जीवन ट्रेवल्स की यात्री बस क्रमांक CG 04 EA 0152 जबलपुर मण्डला की ओर से रायपुर आ रही थी अलसुबह 4 बजे जब वह सिलतरा चरोदा के पास पहुची तो सिक्स लाइन पर खड़े ट्रक क्रमक MH 34 BG 3194 में पीछे से जा भिड़ी यात्री बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि यात्री बस के केबिन के परखच्चे उड़ गए बस का केबिन ट्रक की बॉडी में धंस गया सूचना मिलते ही धरसीवा पुलिस मौके पर पहुची ओर हेडरा की मदद से बस को खींचकर अलग किया ।


मण्डला जिले की आदिवासी महिला की मौत
घटना इतनी दर्दनाक थी कि बस के केबिन में बेठी मण्डला जिले की आदिबासी महिला श्रीमती राजकुमारी धुरू पति राजकुमार धुरू उम्र 37 की इस हादसे में मृत्यु हो गई घटना के बाद सभी घायल यात्रियों को शहीद योगेंद्र शर्मा शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया डॉ विकास तिवारी ने बताया कि हॉस्पिटल में गंभीर रूप से घायल राजेश यादव उम्र 35 निवासी गुमा मण्डला,फूलसिंह उम्र 60 निवासी मण्डला,अजय सिंह उम्र 43 निवासी गुढ़ियारी रायपुर, बबली बाई उम्र 21 निवासी गुमा मण्डला,शिवचरण उम्र 19 साल निवासी गुमा मण्डला,उमेश साहूँ उम्र 19 साल निवासी रामनगर रायपुर, नरेंद्र यादव उम्र 28 निवासी पहन्दा कुम्हारी दुर्ग का प्राथमिक उपचार कर उन्हें रायपुर मेकाहारा रेफर किया गया है एक महिला यात्री राजकुमारी धुरू उम्र 37 निवासी मण्डला की मृत्यु होने से उसका शव पोस्ट मार्डम के लिए चीरघर भेजा गया।


सिक्स लाइन पर अवैध पार्किंग से एनएचएआई भी परेसान
रायपुर बिलासपुर हाइवे सांकरा से सिमगा तक सिक्स लाइन है ओर सांकरा सिलतरा में हाइवे के दोनो तरफ बड़ी संख्या में ओधोगिक इकाइयां होने से इस क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही अत्यधिक है बाबजूद इसके सांकरा में टाटीबंध ओवरब्रिज के नीचे से जेके विडियो हाल के सामने टाटीबंध ओवरब्रिज के उतार पर दिलबाग के सामने हमेशा बड़ी संख्या में ट्रकों की अवैध पार्किंग होती है इसके अलावा सिक्स लाइन पर सांकरा सिलतरा चरोदा से धरसीवा के आगे तक जहां जिसका मन होता है वही सिक्स लाइन पर अपने ट्रक हाइवा ट्रेलर खड़े करता रहता है सिक्स लाइन ओर सिक्स लाइन किनारे की सर्विस रोड पर अवैध पार्किंग को लेकर एनएचएआई के इंजीनियर हाइवे की पेट्रोलिंग के प्रभारी पीके तिवारी ने बताया कि वह सिक्स लाइन वाहनों के आवागमन के लिए है न कि अवैध पार्किंग के लिए सिक्स लाइन पर खड़े वाहनों को वह हटवाते रहते है समझाइश भी देते हैं बाबजूद ट्रक चालक मानते नहीं फिर वहीं वाहन खड़े करते हैं जो दुर्घटनाओ का कारण बनता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र का किया दौरा     |     गांव पहुंचा पूरा जिला प्रशासन, जनसमस्याओं के समाधान का भरोसा     |     क्षय रोगियों को पोषण आहार वितरण      |     मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जिले में अधिकारियों ने किया मैदानी निरीक्षण, नागरिकों की समस्याओं का किया त्वरित निराकरण     |     ब्रह्माकुमारीज़ तिल्दा से शुरू हुआ पांच दिवसीय ‘विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान     |     गीता आत्मसंतुष्टि और निष्काम कर्म का संदेश देती है ,सफलता और संतुष्टी में अंतर होता है – स्वामी प्रबुद्धानंद जी     |     रायचंद्र खेड़ी में निर्धन छात्रों के लिए निःशुल्क कोचिंग केंद्र का शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रेलवे को लिखा अंडरपास बनाने के लिए पत्र     |     उप मुख्यमंत्री ने जलमग्न क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का लिया जायजा     |     बारिश बन रही बेजुबानों की मौत का कारण, हाईवे-18 पर दो सप्ताह में 10 से ज्यादा मवेशियों की मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811