Let’s travel together.

30 साल बाद शनि अपनी स्वराशि में करने जा रहे प्रवेश

0 142

वैदिक ज्योतिष के अनुसार शनिदेव का गोचर काफी महत्वपूर्ण है। किसी भी राशि में शनिदेव के गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। शनिदेव को कर्म फलदाता कहा गया है। शनि ग्रह 29 अप्रैल को अपनी स्वराशि कुंभ में गोचर करने जा रहे हैं। जिसके बाद 2 राशियों पर शनि की ढैय्या शुरू होगी। जानिए किन राशि वालों पर पड़ेगा प्रभाव-

इन दो राशियों पर शुरू होगी ढैय्या-

वर्तमान में शनि ग्रह मकर राशि में संचरण कर रहे हैं। इसलिए मिथुन व तुला राशि के जातकों पर शनि ढैय्या चल रही है। 29 अप्रैल से शनि स्वराशि कुंभ में गोचर करेंगे। कुंभ राशि में शनि के गोचर करने के साथ ही मिथुन व तुला राशि वालों को शनि ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी। इसके साथ ही कर्क व वृश्चिक राशि वाले शनि ढैय्या की चपेट में आ जाएंगे। शनि ढैय्या की अवधि ढाई साल की होती है। शनि ढैय्या से पीड़ित जातकों को इस दौरान शारीरिक व मानिसक कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। शनि ग्रह जातक को उसके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं।

शनि की साढ़ेसाती व शनि ढैय्या क्या होती है?
वैदिक ज्योतिष के अनुसार, शनि की साढ़ेसाती के तीन चरण होते हैं। हर चरण का समय ढाई साल होता है। जातक को पहले चरण में मानसिक व आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं जातक को दूसरे चरण में मानसिक व आर्थिक के साथ शारीरिक कष्टों का भी सामना करना पड़ता है। तीसरे चरण में  शनि की साढ़े साती के दौरान कुछ न कुछ लाभ होने के आसार रहते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया उमंग दिवस     |     श्रीकृष्ण की ससुराल जामगढ़ की गलियां आज बनेगी कुंज गली       |     बम्होरी में चित्रकला कार्यक्रम: बच्चों ने चित्रों में दिखाई विकसित भारत की कल्पना     |     रायसेन में सड़क हादसे के घायलों के लिए जीवनरक्षक बने CMHO डॉ. दिनेश खत्री     |     छात्रों की गूंज’ में छिपी सत्ता की अनुगूंज ! अजय बोकिल      |     जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव संपन्न, 16 विधाओं में भैया-बहनों ने बिखेरा हुनर     |     बाड़ी में अवैध सागौन लकड़ी के साथ कार जब्त, वन अमले पर पथराव कर आरोपी फरार     |     7 दिन में प्रशासन द्वारा कार्यवाही के आश्वासन के बाद किया संयम जैन ने धरना प्रदर्शन खत्म     |     दीवानगंज PHC में डॉक्टर का इंतजार, जन्म प्रमाण पत्र के लिए ग्रामीणों के 10 चक्कर     |     जंगल में मिली नवजात बच्ची को 21 दिन बाद भोपाल के शिशु गृह भेजा, माता-पिता का नहीं मिला सुराग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811