Let’s travel together.
nagar parisad bareli

महिलाएं अपने को अकेला न समझे, हम उनके साथ- न्यायधीश अर्चना सिंह

0 77

– महिला दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित किया स्वास्थ्य शिविर

– विकासखण्ड स्तर पर हुए कई आयोजन

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

महिलाएं अपने को किसी भी परिस्थति में अपने आप को अकेला न समझें, हम उनके साथ है। महिलाओं पर होने वाले अपराधों को रोकने के लिए हर कानूनी सहायता प्रदान करेंगे। यह कहना है जिला विधिक प्राधीकरण की सचिव एवं न्यायधीश अर्चना सिंह का। वह स्वास्थ्य विभाग द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित महिला कैंसर रोग स्क्रीनिंग एवं खण्ड स्तरीय स्वास्थ्य शिविर को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रही थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पवन जैन ने की व बिशिष्ठ अतिथि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एनएस चौहान तथा डॉ नीरजा शर्मा रहे।
स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए न्यायधीश अर्चना सिंह ने कहा कि महिला दिवस केवल एक दिन का न रह जाए इस दिन को याद कर रह दिन महिलाओं को एक जुट होकर अपने उपर हो रहे अत्याचारों का डटकर मुकाबला करना है। महिलाओं पर अत्याचार करने वालों की सूचना जिला विधिक प्राधीकरण कार्यालय को प्रदान करें तो सूचना दाता का नाम गुप्त रखा जाएगा और पीडित महिला की हर संभव मदद की जाएगी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ नीरजा शर्मा ने उपस्थित महिलाओं हीे महिलाओं की दुश्मन कहावत को समाप्त कर महिला ही महिला की साथी का अनुसरण करने का अहवान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पवन जैन ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिलाओं के हित में विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यो को रेखाकित करते हुए कहा कि महिला आगे आएं और अवसर को सफलता में परिवर्तित करें।
कार्यक्रम को जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एनएस चौहान ने भी संबोधित किया और महिलाओं को सशक्त जागरूक तथा संघर्षशील बनने का आहवान किया। इस अवसर पर डॉ दिनेश अग्रवाल, डॉ अर्पित बंसल, डॉ. गोविदं रावत, डॉ अभिषेक गोयल ने उपस्थित रोगियों का उपचार किया। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय के आरएमओ डॉ संतोष पाठक, सर्जन डॉ गुप्ता, डॉ सुनील कुमार, आरबीएसके कोर्डिनेटर अखिलेश शर्मा, डॉ. प्रवीण वर्मा, डॉ नीरज सुमन, डॉ. यशस्वी मेहता, डॉ रजावत सहित बडी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी व आशा कार्यकर्ता उपस्थित थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811