Let’s travel together.

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर खेल प्रतियोगिता आयोजित

0 155

रायसेन।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर संगिनी संस्था द्वारा मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड की महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना के अंतर्गत भीमभेटिका पर्यटन स्थल के ग्राम आमछा कलां में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में महिलाओं व बालिकाओं की रस्सा कसी , कुर्सी दौड़, पॉवर वॉक जैसी खेल प्रतियोगिता करवाई गई । कार्य्रकम में मुख्य अतिथी के रूप में गाँव की सरपंच श्रीमति सुमित्रा नंदवंशी, ओबेदुल्लागंज थाना प्रभारी ,बरखेड़ी चौकी प्रभारी एस आई श्रद्धा उइके, भोजपुर चौकी प्रभारी वैष्णवी जैन, माध्यमिक स्कूल की अध्यापक साथ ही 95 लड़कियां व महिलाएं शामिल हुई। प्रतियोगिता में जीतने व भाग लेने वाली सभी महिलाओं का संस्था की ओर से नारंगी रंग के दुप्पटे दे कर उत्साह वर्धन भी किया गया। महिलाओं व लड़कियों से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस क्यों मनाया जाता है कब से मनाया जा रहा है इसकी चर्चा की गई , महिलाओं को आवश्यक हेल्प लाइन नंबर्स के विषय में बताया गया। एवं कार्यक्रम में शामिल होने के लिए संगिनी संस्था के संस्था प्रमुख श्रीमति प्रार्थना मिश्रा, जेंडर कंसल्टेंट अपूर्वा शांडिल्य, केस वर्कर प्रदीप सिंह द्वारा महिलाएं और बच्चियों को धन्यवाद दिया गया ।
न्यूज सोर्स-अपूर्वा शांडिल्य

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811