Let’s travel together.

फॉलोअप::सूने मकान पर धावा बोलकर आभूषण और नगदी चुराने वाले शातिर चोर पुलिस गिरफ्त में

0 164

-स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत कर्मचारी के घर चोरी कर दिया था वारदात को अंजाम
-सलामतपुर पुलिस ने रायसेन न्यायालय से मांगा आरोपियों का पुलिस रिमांड

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

सलामतपुर थाने की मूंगफली कॉलोनी में रहने वाले स्वास्थ्य विभाग मुडियाखेड़ा में कार्यरत जमना प्रसाद शर्मा के घर चार व पांच फरवरी की दरमियानी रात चोरी की वारदात हो गई थी। जिसमें चोरों ने चेनल गेट पर लगा ताला तोड़कर घर में अंदर घुसे। और दो अलमारियों के ताले तोड़कर नगदी और सोने चांदी के जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया था। इस मामले में सलामतपुर पुलिस ने अपराध क्रमांक 24/22 धारा 457, 380 आईपीसी का मामला पंजीबद्ध किया था। रायसेन कोतवाली पुलिस ने सोमवार के दिन भोपाल से शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है। पूछताछ में इन चोरों ने सलामतपुर में स्वास्थ्य कर्मचारी के घर चोरी करना भी कुबूल किया है।

इसी मामले में सलामतपुर पुलिस ने रायसेन न्यायालय से चोरी की घटना को अंजाम देने वाले पांच आरोपियों जिनमें इरफान उर्फ नंगा पिता इमदाद बेग उम्र 50 वर्ष निवासी 353, गली नंबर 4, वार्ड नंबर 17 काजी कैंप हनुमानगंज भोपाल। अनवर पिता बाबू खां उम्र 35 वर्ष निवासी महबूब भाई का मकान बिलवन कॉलोनी करोद ब्रिज के नीचे थाना छोला रोड भोपाल।वसीम पिता सगीर उम्र 40 वर्ष निवासी गली नंबर 3 वार्ड नंबर 7, फिजा कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड, निशातपुरा। कचरूलाल मेहरा उर्फ अन्ना पिता रामकृष्ण मेहरा उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड 1, छोला मंदिर के पीछे भोपाल। मजहर उर्फ टोपी पिता अहमद सईद खान उम्र 55 निवासी मकान नंबर 210, गली नंबर 4 मकबरे वाली मस्जिद के पास औकाफ कालोनी, ऐशबाग भोपाल का पुलिस रिमांड पीआर मांगा है। पुलिस ने बताया कि चोरी की घटना को अंजाम देने वाले पांचों आरोपियों में से इरफान उर्फ नंगा पिता इमदाद बेग पर विभिन्न थानों में लगभग 71 व मज़हर उर्फ टोपी पर लगभग 50आपराधिक मामले दर्ज हैं। सभी आरोपी चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए कार का उपयोग करते थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     होली के दूसरे दिन मप्र के सीहोर में ही निकलता है भव्य जुलूस     |     होली पर जमकर थिरके दमोह सांसद- राहुल सिंह लोधी     |     गंभीरिया स्कूल के पेड़ पर युवक का शव फांसी पर लटका देख फैली सनसनी     |     मप्र स्वर्णकला बोर्ड की बैठक 25 मार्च को भोपाल में,धारा 315 सहित सोनी समाज के युवाओं हेतु प्रशिक्षण देने पर होंगी चर्चा.     |     जिलेभर में रही होली उत्सव की धूम, जमकर रंग गुलाल उड़ाते हुए सड़कों पर निकले हुरियारे     |     सौ वर्षों से भी अधिक समय से लगता आ रहा ग्राम बनगमा में वीर बम बोल बाबा का विशाल मेला     |     शरारती तत्वों ने मंदिर में घुसकर खुलेआम की मारपीट     |     यहां दिखाई देती है प्राचीन गढ़ी और कलाकृति     |     जंगल में भीषण आग! गांव के खेतों तक पहुंचीं लपटें  कैसे बचा बड़ा हादसा? देखें     |     लायंस क्लब ने कराया दिव्यांग जोड़े का विवाह     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811