Let’s travel together.

विराट से लेकर सहवाग तक ओडिशा ट्रेन हादसे से शोक में भारतीय क्रिकेट टीम पढ़ें क्या लिखा

109

 ओडिशा में शुक्रवार को हुए ट्रेन दुर्घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। इस हादसे से खेल जगत को झटका लगत है। क्रिकेटर विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, वीरेंद्र सहवाग समेत कई खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया के जरिए अपना शोक व्यक्त किया है।

विराट कोहली ने जताया दुख

विराट कोहली ने ट्वीट में लिखा कि ओडिशा में ट्रेन हादसे के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। इस त्रासदी में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मैं घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

सहवाग ने ट्वीट कर लिखा

वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट कर लिखा, ‘कोरोमंडल एक्सप्रेस के ट्रेन हादसे के बारे में सुनकर दुख हुआ। अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी परिवारों के प्रति संवेदना और घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की प्रार्थना।’ वहीं, श्रेयस अय्यर ने लिखा कि ओडिशा में हुए हादसे की तस्वीरें भयानक हैं।

7 जून से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप

इंडियन क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड के दौरे पर है। भारत को यहां आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेलना है। खिताबी मुकाबला 7 जून से ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच के लिए भारतीय टीम लंदन में हैं। वहीं, से खिलाड़ियों ने ट्वीट कर इस ट्रेन हादसे पर शोक जताया है

कैसे हुआ ओडिशा का भीषण रेल हादसा?

ओडिशा के बालासोर जिले में बहानागा बाजार रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार शाम भीषण ट्रेन हादसे में 288 लोगों की मौत हो गई। 800 से ज्यादा लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में तीन ट्रेनें दुर्घटनाग्रस्त हुई हैं। बेंगलुरू से हावड़ा जा रही यशवंतपुर-हावड़ा ट्रेन (12864) के डिब्बे उतरकर दूसरे ट्रैक पर जा गिरे। इसी दौरान दूसरी ओर से आ रही शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस (12841) बेपटरी हुए डिब्बों से जा भिड़ी।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811