Let’s travel together.

शारीरिक विकास के उद्देश्य से ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन

0 133

मुकेश साहू दीवानगंज
एस आर एफ फाउंडेशन द्वारा रूरल एजुकेशन प्रोग्राम के अंतर्गत फंदा ग्रामीण ब्लॉक से चयनित शासकीय माध्यमिक विद्यालय बालमपुर, ईंटखेड़ी, बीनापुर, निपानिया जाट, रायपुर, चोपड़ा कला, सुखीसेवनिया, प्रेमपुरा, बरखेड़ी अब्दुल्ला 10 शासकीय विद्यालयों में विद्यालय स्टाफ एवं शाला मित्रों (वॉलंटियर) की सहायता से कक्षा 3 से 8 तक के छात्रों के लिए सुबह 7 से 10 तक सामाजिक भावात्मक, रचनात्मक, बौद्धिक एवं शारीरिक विकास के उद्देश्य से ग्रीष्मकालीन शिविर ( समर कैंप ) 1 मई से 31 मई तक आयोजित किया गया । समर कैंप के दौरान प्रत्येक सप्ताह अलग-अलग थीम पर आधारित विभिन्न प्रकार की गतिविधियां एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान एक दूसरे के सहयोग से अपने कौशल को निखारते हुए सीखने सिखाने का कार्य किया गया।

समर कैंप के दौरान प्रथम सप्ताह में -आर्ट एंड क्राफ्ट पेंटिंग , दूसरे सप्ताह में – कहानी कहने का प्रभावी तरीका एवं तीसरे सप्ताह में कबाड़ से जुगाड़ कर साइंस के लौकॉस्ट मॉडल गतिविधियां एवं हैंड्स ऑन एक्टिविटीज पर समझ बनाने का कार्य किया गया । चतुर्थ सप्ताह के दौरान एक दूसरे के सहयोग से ग्रुप में नुक्कड़ नाटक, रसमय बालकेंद्रित नृत्य सांस्कृतिक गतिविधियां आदि करवाई गई हैं ।
बच्चों ने प्रोत्साहित होते हुए निरंतर हर गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। एसआरएफ फाउंडेशन के फील्ड अधिकारी विष्णु वर्मा, अर्जून सिंह मीना, व शाला मित्र हरिओम बैरागी, साक्षी मीना तथा सभी स्कूलों के शाला मित्रों ने बच्चों का हौसला अफजाई किया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शब्बीर कुमार नाइट में कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू     |     07अक्टूबर को तिल्दा नेवरा में सेवा सेतु शिविर      |     ग्राम पंचायत माठ में पुस्तकालय का शुभारंभ     |     सेवा संकल्प अभियान में वृद्धजनों का सम्मान     |     डा भीमराव अंबेडकर जन जागरण समिति की बैठक में संगठन विस्तार पर हुआ मंथन     |     रायसेन में जंगल में युवक पर हिंसक वन्यजीव का हमला, बाघ होने का दावा; वन विभाग ने पुष्टि नहीं की     |     स्वामित्व योजना में निष्पादक बनाने के विरोध में पटवारी संघ का प्रदर्शन जारी, रायसेन में 450 से अधिक पटवारी लामबंद     |     श्री जी की शोभा यात्रा निकली      |     दान जीवन का ‘गोल्डन चांस’, अवसर मिले तो अवश्य करें दान : मुनि श्री उद्यम सागर महाराज     |     सेवा सेतु कार्यक्रम में 190 हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811