Let’s travel together.

Accident in Ambikapur: चालक को आई झपकी ट्रक पलटने से राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन प्रभावित

111

अंबिकापुर। अंबिकापुर-रामानुजगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर बलरामपुर से लगे दलधोआ में चावल लोड ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बेकाबू ट्रक सड़क पर ही पलट गई।चावल के बोरे सड़क पर गिर गए। घटना के बाद मार्ग में आवागमन बाधित हो गया। बलरामपुर से पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को एक्सीवेटर के माध्यम से सड़क किनारे करने के बाद आवागमन सुचारू रूप से बहाल हो सका। लगभग तीन घंटे तक आवागमन बाधित रहने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार ट्रक में चावल लोड कर चालक मणिकांत अंबिकापुर की ओर जा रहा था। बलरामपुर और राजपुर के बीच दलधोआ के सुहानी ढाबा के पास चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया।बताया जा रहा है कि चालक को झपकी आ गई थी इसी कारण बेकाबू हुई ट्रक सड़क पर पलट गई। चावल के बोरे सड़क पर लुढ़क कर गिर गए, जिससे रास्ता पूरी तरीके से अवरुद्ध हो गया।

दुर्घटना में चालक मणिकांत को चोट भी आई। तत्काल उसे जिला अस्पताल बलरामपुर ले जाया गया। जिस वक्त हादसा हुआ भोर के तीन बज रहे थे। यातायात प्रभारी अशोक तिर्की, बलरामपुर थाने में पदस्थ अश्विनी सिंह के साथ पुलिस टीम भी तत्काल घटनास्थल पहुंच गए।

दुर्घटना के बाद मार्ग के दोनों ओर यात्री वाहनों के अलावा भारी वाहनों की लंबी कतार लगी रही। मार्ग में सुचारू रूप से आवागमन बहाल करने पुलिस ने सबसे पहले चावल के बोरों को किनारे करवाया उसके बाद एक्सीवेटर की मदद से सड़क पर पलटी ट्रक को उठाकर सड़क किनारे करवाया गया।

इस पूरी व्यवस्था में लगभग तीन घंटे लग गए।सुबह छह बजे के बाद मार्ग में आवागमन सुचारू रूप से आरंभ हो सका। बता दें कि अंबिकापुर- रामानुजगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर राजपुर से बलरामपुर के बीच कई स्थानों पर सड़क पर की चौड़ाई नहीं है।खतरनाक घाट, सकरी पुलिया और अंधे मोड़ के कारण ऐसी दुर्घटनाएं होती रहती हैं। पिछले दिनों दो ट्रक की आपस में टक्कर हो गई थी।उसके बाद दोनों ट्रकों में आग भी लग गई थी इस मार्ग पर राजपुर से बलरामपुर के बीच लगातार दुर्घटनाएं हो रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811