Let’s travel together.

आपसी भाईचारे व सामाजिक सौहार्द के माहौल में मना ईद का त्यौहार

0 130

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

आपसी भाईचारे व सामाजिक सौहार्द के माहौल में गुरुवार को ईद का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। ईद पर सामूहिक रूप से मिल-जुलकर इबादत की। दीवानगंज , अंबाडी, सेमरा, मुस्काबाद, कालीटोर, पिपरई निनोद, कुल्हाहड़िया, बालमपुर, मुड़िया खेड़ा सहित आसपास गांव के कई मुसलमान भाइयों ने ईद की नमाज दीवानगंज के ईदगाह पर अदा कर लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी। सुबह से ही बच्चे, युवा, बुजुर्ग नए-नए कपड़े पहनकर ईदगाह पर पहुंचने लगे थे। मुस्लिम धर्मावलंबियों ने अमन, चैन और देश में खुशहाली की दुआएं मांगी। एक-दूसरे से गले मिलकर प्यार बांट कर ईद की मुबारक बाद दी। वहीं आगामी लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की गई। ईद की मुख्य नमाज ईदगाह पर हुई।

जहां बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की। जिसके बाद सभी ने एक दूसरे को गले लगकर मुबारक दी। मुस्लिम संप्रदाय के पवित्र रमजान माह का बुधवार को 30 वां और आखिरी रोजा था। शाम को चांद दिखने के साथ सभी ने एक–दूसरे को चांद की बधाई दी। गुरुवार सुबह ईदगाह पर नमाज अदा की गई। तय समय अनुसार ईद की नमाज ईदगाह में अदा की गई। ईदगाह पर मुफ्ती साहब ने नमाज पढ़ाई गई। नमाज के बाद दीवानगंज रोड पर काफी भीड़ लग गई थी मिठाइयों की दुकान पर भीड़ देखने को मिली। जिसको लेकर दीवानगंज पुलिस ने व्यवस्था संभाली और एक-एक कर वाहनों को निकाला गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेत में मिला बाघिन का शव, करंट लगने की आशंका     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित     |      हाईवे-18 का रेलवे ओवरब्रिज:13 साल में जर्जर हुआ करीब एक किमी लंबा पुल     |     महालक्ष्मी व्रत को लेकर तैयारियां तेज, घर-घर बन रहे मिट्टी के हाथी     |      स्कूल में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम     |     रायपुर में अ. भा. दिगंबर जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन 29को     |     आंगनबाड़ी मिलन समारोह ग्राम सांकरा में धूमधाम से संपन्न     |     सेवा संकल्प अभियान में छात्रों का चित्रकला एवं भाषण का उत्कृष्ट प्रदर्शन     |     चरित्र शंका में पति बना हैवान, पत्नी और दो मासूम बेटों की मौत     |     मणिकर्णिका सम्मान से सम्मानित हुईं एवरेस्ट विजेता अंजना यादव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811