Let’s travel together.

पहलवानों के समर्थन में आई 1983 विश्व कप विजेता टीम कहा- बदसलूकी देखकर परेशान हैं

61

भारतीय क्रिकेट टीम को पहली बार विश्व कप जितान वाली टीम ने पहलवानों का समर्थन दिया है। 1983 में दुनिया में भारत का मान ऊंचा करने वाली टीम ने पहलवानों का हौसला अफजलाई की है। बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों को पूर्व क्रिकेटरों ने नसीहत दी है।

विश्व कप विजेता टीम ने कहा

1983 क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम के पहलवानों के पक्ष में बयान जारी किया है। टीम ने कहा कि हम अपने चैंपियन पहलवानों के साथ मारपीट के अशोभनीय दृश्यों से परेशान हैं। हमें चिंता इस बात की है कि वे अपनी मेहनत की कमाई को गंगा नदी में बहाने की सोच रहे हैं।

जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें

पहलवानों के समर्थन में वेंगसरेकर, मदन लाल, कपिल देव और सुनिल गावस्कर ने संयुक्त रूप से बयान जारी किया है। उन्होंने संयुक्त बयान में कहा कि उन पदकों को सालों का प्रयास, बलिदान, संकल्प और धैर्य शामिल है। हम उनसे आग्रह करते हैं कि वे जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। यह आशा करते हैं कि उनके शिकायतों को जल्दी से हल किया जाएगा।

पूर्व क्रिकेटर मदनलाल ने कहा

1983 क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम के सदस्य मदनलाल ने एएनआई से बातचीत में कहा कि हम पहलवानों के पदक फेंकने के पक्ष में नहीं हैं। पदक अर्जित करना आसान नहीं है। हम सरकार से जल्द इस मुद्दे को सुलझाने का आग्रह करते हैं।

पूरे देश में पंचायत करेंगे- राकेश टिकैत

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि मामले को बातचीत से समाधार करें। बृजभूषण शरण सिंह गिरफ्तार हो अन्यथा हम 9 जून को पहलवानों के साथ दिल्ली के जंतर मंतर जाएंगे और देश में पंचायत करेंगे। टिकैत ने कहा, पहलवान बहुत दुखी हैं उनको धमकियां मिल रही हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय  के विद्यार्थी बनेंगे नशा मुक्ति के संवाहक     |     विद्यारंभ कार्यक्रम नन्हें कदमों ने बढ़ाया पहली कक्षा की ओर सफर     |     रेलवे ट्रैक पर युवक की लाश मिलने से सनसनी,ग्वालियर से औरंगाबाद जा रहा था युवक     |     असफलता से घबराने के बजाय उससे सीख लेकर आगे बढ़ना ही सफलता का मूल मंत्र: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     गैरतगंज में 27 मार्च से संगीतमय श्री रामकथा का आयोजन, रामनवमी पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा     |     मध्यप्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ का प्रशासन कोअल्टीमेटम ,मांगें पूरी नहीं हुईं तो 1 अप्रैल से अनिश्चितकालीन आंदोलन     |     टीम पहल द्वारा निराश्रित पशु-पक्षियों के लिए नगर में लगाए गए जल पात्र     |     ई-साईकिल वितरण के लिए दिव्यांगजनों का आयोजित हुआ परीक्षण शिविर     |     “ब्लूटूथ”का आविष्कार कब और कहाँ हुआ था?आइये जानें इस वायरलेस टेक्नोलॉजी के बारे में रोचक तथ्य     |     25 किलो. 900 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811