Let’s travel together.

बदलता वक्त: शहर की आधी आबादी कर रही कार की सवारी पकड़ रही रफ्तार

97

 ग्वालियर। एक वक्त हुआ करता था, जब लोग महिलाओं को कार चलाता देखकर हैरान होते थे। जब भी कहीं जाना होता था तो चुनिंदा महिलाएं ही चार पहिया वाहन चलाती थीं। अधिकतर महिलाएं किसी न किसी पुरुष पर ही निर्भर होती थीं। अब वक्त और माहौल बदल रहा है। महिलाओं के बीच भी कार चलाने का क्रेज बढ़ता जा रहा है। बदलते परिवेश के साथ महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही हैं। हालांकि कार चलाने वाली इन महिलाओं में अधिकतर कामकाज से जुड़ी हुई हैं। महिलाएं ही नहीं, युवतियां भी कार में बैठकर रफ्तार भर रही हैं। कुछ युवतियां तो दूसरे शहरों में अपनी कार से ही जाना पसंद करती हैं, फिर चाहे कितनी भी दूरी हो। ड्रायविंग के मामले में बेहतर परिपक्व हो चुकी हैं।

आने जाने में होती है सहूलियत

तत्काल कभी कहीं जाना हो, कार भी घर पर रखी हो लेकिन चलाना नहीं आता है तो सिवाय किसी का इंतजार करने के कोई दूसरा रास्ता बचता नहीं है। मेरा रोजाना का घर से जीवाजी विश्वविद्यालय और विश्वविद्यालय से घर आना-जाना होता है। मुझे किसी पर निर्भर रहने से बेहतर लगा कि कार चलाना सीख लूं। अब कहीं भी आना जाना होता है तो आसानी से आती जाती हूं।

-प्रो. निमिषा जादौन

चाहती थी कार चलाना सीखूं

जब भी किसी को कार चलाता देखती थी तो लगता था कि काश मैं भी कार चला पाऊं। बहुत पहले से इच्छा थी कार सीखने की। जैसे ही मौका मिला मैंने भी कार सीख ली और जब से कार चलाना सीखा है मेरी आधी से अधिक समस्याओं का समाधान हो गया है। बेटियों को घुमाने फिराने के लिए ले जाना हो तो किसी पर निर्भर नहीं रहना होता। बेटियों को अपनी कार से सुरक्षित घुमा कर ले आती हूं।

– प्रो. उपजीत कौर

चाबी उठाकर निकल जाती हूं

कई बार ऐसा हुआ कि घर के जरूरी काम से कहीं जाना है और बैठकर किसी ऐसे व्यक्ति का इंतजार कर रहे हैं, जो कार चला लेता हो। एक दो बार ऐसा भी हुआ, कार न चला पाने के कारण काम बिगड भी गए । एक बार ख्याल आया कि कार चलाना सीखना चाहिए। हिम्मत दिखा का ड्राइविंग सीखी। कहीं भी जाना हो चाबी उठा कर निकल जाती हूं।

-सुलेखा बनवारिया

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

वेयरहाउस के बाहर ट्रैक्टर-ट्रॉली से मूंग चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार     |     अधिवक्ताओं ने किया हिउस अध्यक्ष का स्वागत      |     श्रावण माह के अंतिम सोमवार नीलकंठेश्वर मंदिर पर हुआ रुद्री निर्माण का समापन      |     शिवपुरी के नरवर में कोटिया मोहल्ले में घर में घुसा दुर्लभ पैंगोलिन, सर्पमित्र और वन विभाग ने किया रेस्क्यू     |     रायसेन जिले का राष्ट्रीय पर्यटन सर्किट का ब्लू प्रिंट तैयार कर जिले को प्रमुख पर्यटन जिले दर्जा दिलाने की मांग     |     रायसेन में सांदीपनि स्कूल के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण     |     सांची स्तूप की तर्ज पर संवरा सांची डाकघर,24 अगस्त को लोकार्पण     |     मंडीदीप का हाल हुआ बेहाल,सावन माह में बदबू से लोग परेशान      |     केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह आज सोमवार को आयेंगे रायसेन,विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे भाग     |     गड्ढों ने बढ़ाई मुसीबत: हाईवे-18 पर तीन दिन में चार बाइक सवार गिरे, एक का पैर फ्रैक्चर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811