38 करोड़ 38 लाख रुपए की लागत से बना हे स्कूल
विजय सिंह राठौर रायसेन
रायसेन जिला मुख्यालय स्थित दशहरा मैदान के पास नवनिर्मित सांदीपनि स्कूल भवन का भव्य लोकार्पण संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और नए भवन का विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने कहा कि उनका हमेशा से यह संकल्प रहा है कि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को भी बेहतरीन और आधुनिक सुविधाएं प्राप्त हों। आज इस सर्वसुविधायुक्त स्कूल भवन के उद्घाटन के साथ उनका यह सपना संकल्प साकार हुआ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान में मध्य प्रदेश सरकार स्कूलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और उन्हें आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने की दिशा में अत्यंत तेजी से काम कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने स्कूली विद्यार्थियों के साथ आत्मीय संवाद भी किया। उन्होंने बच्चों की बातें सुनीं और उनका उत्साहवर्धन करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।