Let’s travel together.

सेवा भारती के कार्यकर्ता देश की तकदीर-तस्वीर बदल सकते हैं- सोलंकी

0 183

रायसेन ।सेवा भारती की बैठक सेवा सदन में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि सुरेन्द्र सोलंकी (प्रांत संगठन मंत्री) ने कहा सेवा, संस्कार और समरसता के आंदोलन के लिए सेवा भारती को निस्वार्थ भाव से सेवा करने वाले मानस पुत्रों की आवश्यकता है। यदि हर बस्ती, हर गांव में पांच-पांच मानस पुत्र सेवा कार्य के लिए मिल जाएं तो सेवा भारती कार्यकर्ता देश की तकदीर-तस्वीर बदल सकते हैं । शोषित, पीड़ित ,वंचित ,अभाव ग्रस्त क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन के क्षेत्र में काम का विस्तार करना है। जो बच्चे घर में नहीं पढ़ पाते हैं, उनको पढ़ाने के लिए हमें उनके घर की दहलीज़ तक पहुंचना होगा।

बैठक की अध्यक्षता राज नारायण अग्निहोत्री (प्रांत कोषाध्यक्ष)एवं श्रीमती किरण शेजवार (प्रदेश उपाध्यक्ष) विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित रहीं । बैठक में श्रीमती बबीता साहू को ( जिला संयोजिका ), श्रीमती मनीषा अग्रवाल ( जिला सह संयोजिका ) श्रीमती सरिता शर्मा ( नगर संयोजिका ),
श्रीमती गीता ठाकुर ( नगर सह संयोजिका ) सेवा भारती घोषित की गईं।

बैठक में नगर के गणमान्य नागरिक डॉक्टर ए सी अग्रवाल, अशोक सोनी, केश राम साहू, मिथिलेश सोनी, चंद्र मोहन गोयल, चंद्रशेखर शर्मा ,प्रताप पटेल, संतोष साहू, कैलाश ठाकुर, राहुल परमार, नारायण सिंह कुशवाह,कंछेदी चक्रवर्ती, बदामी पटेल,श्रीमती रजनी अग्रवाल, सुश्री ज्योति पटेल आदि सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। मंच संचालन हरीश मिश्र सेवा भारती जिला प्रवक्ता ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पहचान छिपाकर युवती से दोस्ती का आरोप, दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के दबाव के मामले में आरोपी गिरफ्तार     |     केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी(दिशा समिति )की  बैठक आयोजित     |     आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित साँची उपडाकघर का वर्चुअल किया गया लोकार्पण     |     सावन के अंतिम को गूंजा हर-हर महादेव, 160 कांवड़ियों ने शिवाजी पर चढ़ाया नर्मदा जल     |     तीन दिन की झमाझम बारिश से नदी-नाले उफान पर, दर्जनों गांवों का संपर्क प्रभावित     |     एमपी टुडे की खबर का असर ::हाइवे पर गड्ढों से हादसों के बाद जागा एमपी आरडीसी; हाईवे-18 पर शुरू हुआ गड्ढे भरने का काम     |     लावारिश नवजात शिशु को पुलिस की तत्परता से मिला जीवनदान     |     हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा धरसींवा, हजारों कावड़ यात्रियों ने किया मुक्तेश्वर धाम में जलाभिषेक     |     शारडा एनर्जी एंड पावर लिमिटेड, सिलतरा में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     मुआवजे की राशि पर फोटो खिंचाकर वाहवाही नहीं, परिवार के साथ खड़े होने की हे जरूरत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811