Let’s travel together.

महिलाओं को सशक्त बनाने चलाई जा रही हैं अनेक योजनाएं- स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी

0 140

 

स्वास्थ्य मंत्री ने बड़कुई, महुआखेडा, भूसीमेटा सहित अन्य गॉवों में लाड़ली बहनों को प्रदान किए स्वीकृति पत्र

रायसेन। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी द्वारा सांची विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बड़कुई, महुआखेड़ा, भूसीमेटा, कमका, चिलवाहा तथा गुदावल सहित अन्य गॉवों में पहुंचकर घर-घर जाकर लाड़ली बहनों को, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार द्वारा अनेक कदम उठाए गए हैं तथा योजनाएं भी संचालित की जा रही हैं।


स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि लाड़ली बहना योजना से प्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण का कार्य आसान हुआ है। योजना के तहत लाड़ली बहनों के बैंक खाते में हर महीने एक-एक हजार रू की राशि जमा की जाएगी। योजना से मिलने वाली राशि से महिलाओं को छोटे-छोटे खर्चों के लिए अन्य लोगों पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा। इस राशि से महिलाएँ घर में फल, दूध, सब्जी आदि खरीदने का कार्य कर सकती हैं। उन्होंने लाड़ली लक्ष्मी योजना, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत सहित अन्य योजनाओं का भी उल्लेख किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में सांची जनपद अध्यक्ष श्रीमती अर्चना पोर्ते सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बरेली में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो समितियों में विवाद, चले लाठी-डंडे     |     मानवता का महापर्व विशाल रक्तदान शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन में शनिवार को होगा आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण     |     ब्रेक फेल होने से खाई में जा गिरा मिनी ट्रक, बालमपुर घाटी में टला बड़ा हादसा     |     पीजी कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम जारी होने पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना: रविवार 27 सितंबर को खुली रहेंगी SBI शाखाएं     |     उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बण्डा की दयोदय गौशाला में किया वृक्षारोपण, गौवंश को खिलाया चारा एवं गुड़ के लड्डू     |     सेवा संकल्प अभियान 2026,बंडा सहित देशभर के सेवा संकल्प यात्रियों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया संवाद     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर श्रद्धांजलि और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811