वनमंडल के चक्कर लगाते लगाते परेशान हुए निवृत कर्मचारी
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
वैसे तो कहने को सरकारी नौकरी सबसे अच्छी कही जाती है क्योंकि उसमें सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध होती है मगर कुछ सरकारी दफ्तर ऐसे होते हैं कि आदमी चक्कर लगा लगा कर परेशान हो जाता है मगर उसका काम नहीं हो पाता है ऐसा ही मामला ग्राम कुल्हाड़ीया के निवासी सोमनाथ शर्मा के साथ हुआ है सोमनाथ शर्मा वन मंडल रायसेन के कर्मचारी थे वह 8 महीने पहले सेवा से सेवानिवृत्त हो गए उस समय 27 अगस्त 2022 को आदेश क्रमांक 211 मैं 32 हजार शेष थे जो सोमनाथ शर्मा को देने थे मगर अभी तक सोमनाथ शर्मा को उक्त राशि नहीं मिल पाई है सोमनाथ शर्मा ने कहा कि मैं दफ्तर के चक्कर लगा लगा कर थक चुका हूं हर बार मुझसे कहा जाता है कि 1 हफ्ते में तुम्हारा पैसा मिल जाएगा मगर अभी तक मुझे पैसा नहीं मिला है मुझे दफ्तर के चक्कर लगाते हुए 8 महीने हो चुके हैं मैंने कई बार अधिकारों को फोन लगाया मगर फोन पर भी आश्वासन दिया जाता है मगर पैसा अभी तक नहीं मिला है