Let’s travel together.

बाेर्ड परीक्षा की व्यवस्था में बदलाव:बच्चाें को भरना होगी ओएमआर शीट अब नई सप्लीमेंट्री काॅपी नहीं मिलेगी

0 119

शिवलाल यादव रायसेन

आगामी 1 मार्च से 10वीं और 2 मार्च से 12वीं की बोर्ड परीक्षा शुरू होना है। इस बार प्रश्न-पत्र और उत्तर-पुस्तिका की व्यवस्था में बदलाव किया है। परीक्षार्थियों को पीएससी, यूपीएससी परीक्षा की तर्ज पर प्रश्न-पत्र हल करना होगा। यानी किसी प्रश्न का उत्तर देना है तो उसे तय शब्दों में उत्तर देना होगा। नई सप्लीमेंट्री कॉपी भी नहीं मिलेगी। विद्यार्थियों को ऑप्टिकल मार्क रिकग्निशन (ओएमआर) शीट भरना होगी।


वार्षिक बोर्ड परीक्षा में 20 और 32 पेज की उत्तर पुस्तिका मिलेगी। पहले यह 24 पेज की आती थी। बोर्ड ने परीक्षा के प्रश्न-पत्र को चार सेट (ए, बी, सी, डी) में दिया है। परीक्षा केंद्रों पर छात्र-छात्राओं को सुबह 8.30 बजे पहुंचना होगा। 8.50 बजे उत्तर पुस्तिका दी जाएगी। इसमें 10 मिनट का समय छात्रों को अपनी डिटेल भरने के लिए दिया जाएगा। 9 बजे से पेपर शुरू होंगे। इधर शनिवार को रायसेन और सांची ब ब्लॉक की परीक्षा व गोपनीय सामग्री का वितरण किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू अभियान जारी, राहत शिविरों में भोजन एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित     |     काठाडीह में 12 घंटे से लगातार रेस्क्यू अभियान, तहसीलदार ने स्वयं ट्रैक्टर से पहुंचकर परिवार को सुरक्षित निकाला     |     आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     डॉ. ए के अग्रवाल ने किया श्रम सैनिकों का सम्मान     |     बम्होरी में युवा कांग्रेस ने मनाई डॉ. मनमोहन सिंह  की जयंती     |     क्षमा से निर्मल होते हैं अंतरंग के परिणाम : मुनि श्री अभय सागर     |     बंदरों के आतंक से तीन गांवों में दहशत, छतों पर जाना हुआ मुश्किल     |     आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में हुआ  महिलाओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     सहकारी बैंक 28 से 30 सितंबर तक खुले रहेंगे, हड़ताल से रहेंगे बाहर     |     वृक्षारोपण एवं स्वच्छता का संकल्प लेकर मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर के जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएं     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811