Let’s travel together.

Amitabh Bachchan से लेकर Shahrukh khan तक इन बाॅलीवुड सेलेब्स ने दिए रिएक्शन पढ़िए क्या कहा

66

Bollywood Celebs On New Parliament House: भारत देश को आज नया संसद भवन मिल गया है। आज का दिन पूरे भारत देश के लिए काफी खास है। इस खास मौके पर पीएम मोदी को बधाई देने के लिए बॉलीवुड सेलेब्स का तांता लग गया है। अक्षय कुमार, शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, रजनीकांत जैसे कई स्टार्स ने पीएम मोदी को बधाई दी है। पीएम मोदी ने भी सभी स्टार्स की बधाई का सादगी के साथ जवाब दिया। बॉलीवुड के इन सेलेब्स ने अलग-अलग प्लेटफाॅर्म पर नए संसद भवन को लेकर अपना रिएक्शन दिया है और खास बातें लिखी हैं।

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार ने नए संसद भवन का वीडियो शेयर किया है, जिसमें बैकग्राउंड में एक्टर का वाॅइस ओवर सुनाई दे रहा है। इसके साथ अक्षय ने कैप्शन में लिखा, ‘संसद के इस शानदार नए भवन को देखकर गर्व होता है। ये सदैव भारत की विकास गाथा का प्रतिष्ठित प्रतीक बना रहे।’

अनुपम खेर

अनुपम खेर ने भी ट्विटर पर अपने वाॅइस ओवर में एक कविता शेयर की है, जिसे पीएम मोदी ने भी सराहा है। अनुपम खेर ने ट्वीट करते हुए लिखा ‘ये भवन सिर्फ एक भवन नहीं, ये ठिकाना है, 140 करोड़ देशवासियों के सपने का..ये प्रतीक है उनकी आशाओं का, ये हस्ताक्षर है उनके स्वाभिमान का…ये जयघोष है दुनिया के सबसे बड़े जनतंत्र का, ये मंदिर है हमारे लोकतंत्र का…इसकी नींव में वसुधैव कुटुंबकम का भाव है, इसकी ईंट ईंट दुनिया से हमारा संवाद है..इसकी दीवारें हमारी आस्था सी अटूट हैं, इसकी छत हमारी एकता का मूर्त रूप है, ये दिखाता है कि इंडिया कितना यंग है। ये बताता है कि हमारी चाहतों में कितना दम है, ये जश्न है हमारी गौरवमयी इतिहास का, ये पर्व है एक नए आगाज का… इसके उद्घाटन पर पूरे देश में त्योहार जैसा हर्ष है, मेरा संसद भवन, मेरा गर्व है।’

रजनीकांत

साउथ एक्टर रजनीकांत ने भी संसद भवन के उद्घाटन से पहले पीएम मोदी को बधाई देते हुए लिखा ‘तमिल शक्ति का पारंपरिक प्रतीक राजदंड भारत के नए संसद भवन में चमकेगा। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मेरा हार्दिक धन्यवाद, जिन्होंने तमिलों को गौरवान्वित किया।’

हेमा मालिनी

संसद भवन के उद्घाटन के पहले एक्ट्रेस और भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा ‘नए संसद भवन के लोकार्पण के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्याय व निष्पक्षता के प्रतीक तथा धार्मिक सांस्कृतिक धरोहर पवित्र सेंगोल को ग्रहण कर नए भवन में इसकी स्थापना करेंगे। ये देश के लिए सम्मान और गौरव का विषय है।’

शाहरुख खान

नए संसद भवन को लेकर शाहरुख खान ने भी ट्वीट कर लिखा, ‘नरेंद्र मोदी जी हमारे संविधान को बनाए रखने वाले लोगों के लिए कितना शानदार घर बनाया है। ये हमारे महान देश के नागरिकों का प्रतिनिधित्व करता है और उसकी विविधता की रक्षा करता है। ये नया संसद भवन नए भारत के लिए है, लेकिन इसके पीछे वही पुराना भारत की शान कायम रखने का सपना है। जय हिंद।’

अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन ने 27 मई की शाम अपने ब्लॉग में नए संसद भवन के बारे में लिखा ‘देश की नई संसद खुलने जा रही है। पूर्व एमपी होने के नाते मैं इस खास मौके पर शुभकामनाएं देता हूं। मैं अब इस संसद की खूबियों और आकार के बारे में ज्यादा जानने के लिए भी उत्सुक हूं। साथ ही जानना चाहता हूं कि इस नए भवन का धर्मशास्त्रीय, पौराणिक, ज्योतिषीय अर्थ क्या है।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

बैंककर्मी युवती पलक काशिव की इंदौर खजराना में हुई  संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     आंदोलनों की ‘नई भाषा’ भी रची जेन ज़ी के आक्रोश ने -अजय बोकिल      |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन’ का मोबाइल एप लॉन्च प्रतिभाओं व युवाओं को मिलेगा नया अवसर, रायसेन के विशाल सोनी सम्मानित     |     हलाली डैम मार्ग बना हादसों का इंतजार, पुराना रास्ता बंद कर 100 फीट गहरी खाई के किनारे से गुजरने को मजबूर हैं लोग     |     जगन्नाथ पुरी धाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं का पूर्व विधायक भूरिया और पार्षद कटारे ने किया आत्मीय स्वागत     |     CCTV के ‘पहरे’ में सेंध! सरदारपुर नए अस्पताल में 50 कैमरे, पुराने में ‘जीरो’… कर्मचारी की बाइक चोरी     |     पैरामेडिकल विद्यार्थियों के हित में पंजीयन प्रक्रिया होगी और सरल :उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत     |     बच्चों को हर प्रकार की उत्कृष्ट शिक्षा के साथ संस्कार भी मिल सकेंगे ।बच्चों को नवीन भवन का सपना पूरा हुआ- प्रभारी मंत्री पवार     |     किसान नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में गैरतगंज में अल्टीमेटम, पैदल मार्च में शामिल होंगे क्षेत्र के किसान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811