Let’s travel together.

यूक्रेन से लौटे हजारो छात्रो को देश के मेडीकल कॉलेजो में प्रवेश दिया जावे-डा. प्रवीण तोगडि़या

0 616

सागर से पिपरिया जाने के दौरान अल्प समय के लिए नगर में रुके डा. तोगडि़या का किया गया स्वागत

रिपोर्ट देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

एमबीबीएस की यूक्रेन में रह कर पढ़ाई कर रहे देश के करीब 18 हजार छात्रो के रुस- यूक्रेन युद्व के चलने से वापस देश में आने वाले छात्रों को सरकार मेडीकल कॉलेजो में प्रवेश दिलाए। तकि वह अपना भविष्य सुरक्षित कर सके।

यह कहना है अंतर्राष्ट्रीय हिंदु परिषद के संस्थापक, फायर ब्राण्ड हिंदु नेता डा. प्रवीण भाई तोगडि़या का । वह बुंदेलखण्ड के सागर शहर से पिपरिया जाते समय अल्प समय के लिए अंतर्राष्ट्रीय हिंदु परिषद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष महेद्र यादव के भोपाल रोड स्थित निवास पर रुके तथा मीडिया व कार्यकर्ताओ से चर्चा की।प्रारंभ में कार्यकर्ताओं के द्वारा
डा. तोगडि़या का फूल मालाओं से स्वागत किया गया ।
इसके अतिरिक्त उन्होने कहा कि गौहत्या पर कानून बनाया जाना चाहिए । गायो के चारागाह भी सुरक्षित किए जाने चाहिए। इसी के साथ ही अन्य मुददो पर भी बेबाकी से अपनी बात रखी। इस मौके पर हिउस के अध्यक्ष नारायण यादव, महेष नामदेव, मुकेष साहू, राहुल नामदेव, साहू, विकास साहू आदि मौजूद रहे। सियरमऊ में भी किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811