Let’s travel together.

गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों की आएगी शामत नेट पर छक्के मारते दिखे एमएस धोनी

128

आईपीएल के 16वें सीजन का क्वालिफायर-1 मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। जीतने वाली टीम फाइनल में जाएगी, जबकि हारने वाली टीम क्वालिफायर 2 में पहुंचेगी। जहां उसका मुकाबला एलिमिनेटर की विजेता से होगा। 24 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस भिड़ेंगी। वहीं, गुजरात और चेन्नई के मैच को एमएस धोनी बनाम शुभमन गिल का मुकाबला कहा जा रहा है। शुभमन दो शतक और तीन अर्धशतक की मदद से 680 रन बना चुके हैं। वहीं, धोनी कुशल रणनीतिकार माने जाते हैं। वे अपने प्लेयर्स पर काफी भरोसा करते हैं। उन्होंने सबसे कम प्लेइंग 11 बदली है। उन्होंने 14 मैच में सिर्फ पांच बार इलेवन में बदलाव किए।

चेन्नई बनाम गुजरात

मैच में चेन्नई और गुजरात जीत के लिए पूरा जोर लगा देगी। जीतने वाली टीम सीधे फाइनल का टिकट पक्का करेगी। इस बार आईपीएल में सबसे ज्यादा चर्चा एमएस धोनी की रही है। मैच किसी भी टीम का हो स्टेडियम धोनी-धोनी के नाम से गूंज उठता था।

दर्शक सिर्फ एमएस धोनी को देखने आते हैं

फैंस सिर्फ एमएस धोनी को देखने स्टेडियम पर आते हैं। साथ ही धोनी छक्के लगातार फैंस को उत्साहित भी कर रहे हैं। इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स ने इंस्टाग्राम पर एमएस धोनी का एक वीडियो शेयर किया है। जहां धोनी मैदान पर छक्का लगाते नजर आ रहे हैं

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

मप्र में पांच IAS अधिकारियों के तबादले,सागर और देवास कलेक्टर बदले गए     |     कॉलेज में हुआ जन सुरक्षा और युवा सृजन संवाद, एसपी ने किया छात्रों से संवाद     |     कलेक्टर कार्यालय के सामने दो गुटों में मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     चुनेटिया में अवैध शराब बिक्री का आरोप, महिलाओं ने खोला मोर्चा; पुलिस से कार्रवाई की मांग     |     छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवतियों को पीटने वाले एक मनचले का निकाला जुलूस, पुलिस ने जेल भेजा     |     प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के स्वर्गीय  पिताजी के प्रति कथित अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में माधवगंज चौराहे पर पुतला दहन     |     कृष्णा कॉम्प्लेक्स की नपती करने पहुंचे नगर पालिका अधिकारी, अब राजस्व विभाग करेगा सीमांकन     |     शरद पूर्णिमा पर आचार्य श्री के जीवन चरित्र पर नाटिका और भजन संध्या हुई     |     हाईवे के गड्ढों की मरम्मत में लीपापोती, 24 घंटे भी नहीं टिक पाई एमपीआरडीसी की गिट्टी     |     दीपावली की तैयारियां शुरू,मिट्टी की लक्ष्मी-गणेश प्रतिमाएं बनाने में जुटे कुम्हार,पारंपरिक कला से दे रहे आकर्षक रूप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811