Let’s travel together.

विश्नोई गैंग के नाम से कारोबारी को धमकाने वाला निकला पल्लेदार

71

ग्वालियर। सीमेंट कारोबारी को फोन पर लारेंस विश्नोई गैंग के नाम से धमकाने वाला पल्लेदार निकला है। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जब उससे पूछताछ की तो बोला- दोस्त के पिता के कहने पर कारोबारी को फोन पर धमकाया था। शहर के नया बाजार इलाके में रहने वाले सीमेंट कारोबारी सुभाष चंद्र जैन के बेटे को फोन पर धमकी मिली थी। फोन करने वाले ने खुद को लारेंस विश्नोई गैंग का सदस्य बताया। वह बोला- उसके नाम की सुपारी मिली है। 20 लाख रुपये में उसकी हत्या की सुपारी ली है। हत्या दो दिन में हो जाएगी। इससे सीमेंट कारोबारी का बेटा दहशत में आ गया। वह शहर तक छोड़कर चला गया था, इसके बाद एफआइआर दर्ज की गई। एक और कारोबारी को इसी तरह की धमकी मिली थी। सीएसपी इंदरगंज विजय भदौरिया ने बताया कि आरोपित की तलाश में टीम लगी थी। सोमवार रात को उसे पकड़ लिया। आरोपित का नाम रविंद्र कुशवाह है, वह गोसपुरा में रहता है। मूल रूप से दतिया का रहने वाला है। पूछताछ में वह बोला कि उसे उसके दोस्त के पिता ने सिम दी थी और धमकाने के लिए कहा था।

सिगरेट के पैसे मांगे तो दुकानदार को पीटा

ग्वालियर में बीच सड़क पर गुंडागर्दी का एक वीडियो बहुप्रसारित हो रहा है। जिसमें एक युवक को करीब आधा दर्जन गुंडे बेल्ट और डंडे से बेरहमी से पीट रहे हैं। दीनदयाल नगर में रहने वाला जय शिवहरे किराने की दुकान चलाता है। वह अपनी दुकान पर बैठा था, इसी दौरान दीनदयाल नगर में ही रहने वाला संजू गुर्जर सिगरेट लेने आया। उसने सिगरेट मांगी, इसके बाद दुकान के बाहर ही खड़े होकर सिगरेट पी। फिर बिना रुपये दिए ही वह जाने लगा। जब दुकानदार ने उससे रुपये मांगे तो उसने अभद्रता की। फिर अपने साथियों को बुला लिया। इसके बाद दुकानदार को दुकान से बाहर कालर पकड़कर खींच लिया। उसकी बीच सड़क पर बेरहमी से मारपीट की। उसे बचाने के लिए एक युवक आया तो उसके साथ भी मारपीट की। पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी वारदात रिकार्ड हो गई। आरोपित मारपीट कर भाग गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सीसीटीवी कैमरे का फुटेज इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

अमानक घी के विक्रय को रोकने के विभिन्न ब्रांडों के नमूने लेकर जांच हेतु भेजे      |     विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा आदिवासी समाज जल-जंगल-जमीन की रक्षा और एकता का दिया संदेश     |     विजय ट्रांसमिशन में युवक की मौत ,ग्रामीणों का फूटा आक्रोश     |     आज का त्याग, कल की धर्म विरासत बने : मुनि श्री     |     भाग्योदय तीर्थ में वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना सम्पन्न     |     ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली कावड़ यात्रा, गौरी शंकर धाम में हुआ समापन     |     साझा पहल: सड़क किनारे कदम-कदम पर कदंब लगाने का संकल्प, एसोसिएशन ने मशीन भेंट करने का लिया निर्णय     |     हर घर तिरंगा’ अभियान: विधायक देवेंद्र जैन ने विभिन्न ग्रामों का किया सघन भ्रमण, बांटे तिरंगे और सुनीं जनसमस्याएं     |     भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |     बेगमगंज के भुरेरू गांव में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, 8 घायल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811