Let’s travel together.

जलमंदिर स्थित श्रीगोपाल जी महाराज मंदिर पर शताब्दी वर्ष समारोह ब्रह्मोत्सव शुरू हुआ

0 157

 

– ब्रह्मोत्सव में हो रहे हैं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी के प्राचीन जलमंदिर स्थित श्रीगोपाल जी महाराज मंदिर पर शताब्दी वर्ष समारोह ब्रह्मोत्सव का आयोजन 20 मई से शुरू हो गया है। शताब्दी वर्ष समारोह ब्रह्मोत्सव का यह आयोजन 30 मई तक चलेगा। शिवपुरी के प्रसिद्ध गोपालजी महाराज मंदिर पर इस ब्रह्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। जिसमें वेंकटेश सुप्रभात, भगवान की पालकी मंदिर परिक्रमा, श्रंगार, राजभोग, आरती, गोष्टी प्रसाद वितरण के अलावा पधारे हुए संतजनों व विद्वानों का प्रवचन, संध्या आरती सहित भगवान की सवारी नित्य प्रतिदिन मंदिर परिक्रमा की जा रही है। इस धार्मिक आयोजन के दौरान प्रतिदिन भजनों की प्रस्तुति कलाकारों द्वारा दी जा रही है और साथ ही प्रसाद का वितरण भी हो रहा है। जल मंदिर परिवार द्वारा सभी भक्तजनों से अपील की गई है कि इस ब्रह्मोत्सव कार्यक्रम में भाग ले और धर्म लाभ प्राप्त करें।

कई सालों बाद निकलेगा विशेष विमान-

श्री गोपालजी महाराज जलमंदिर शिवपुरी पर हो रहे इस ब्रह्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान 30 मई को गंगा दशहरे पर शाम 5:00 से जल मंदिर से विशेष भगवान निकाला जाएगा। श्री गोपालजी महाराज विशेष विमान में विराजमान होकर भक्तों का कल्याण करते हुए नगर यात्रा पर निकलेंगे। यह विशेष विमान जल मंदिर से प्रारंभ होकर न्यू ब्लाक चौराहा, धर्मशाला रोड, भैरव बाबा मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर से हनुमान मंदिर, माधव चौक का चक्कर लगाते हुए सदर बाजार, कस्टम गेट, आर्यसमाज रोड, न्यू ब्लॉक से वापस मंदिर पहुंचेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811