हेमेन्द्रनाथ तिवारी उज्जैन
पिंगललेश्वर स्थित जय गुरुदेव आश्रम में आयोजित वार्षिक भंडारे में आज पत्रकार सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर बाबा उमाकांत जी महाराज ने कहा कि पत्रकार पुरोहित है जो जन -जन को जागृत करने का कार्य करते हैं। देश की जनता का हित का कार्य और उनकी समस्याओं को सुलझाने के प्रति आप अग्रसर हैं। जो जैसा कर्म करता वैसा फल प्राप्त करता है। इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाते रहें तो लोग पुनः संस्कारी होंगे। परमात्मा के बनाए विधान में अवरोध से बचें। सब एक दूसरे को समझाएं और स्वयम शाकाहार ओर नशे से दूर रहकर कार्य करते रहें। घर परिवार के झगड़ा कैसे समाप्त करें नियमों के पालन के साथ देश के लोग चलें, इस बात का ध्यान रखा जाए।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मीडिया प्रतिनिधि मौजूद थे।