Let’s travel together.

सोच बढ़ाकर हम हिमालय से भी ऊंचे उठ सकते हैं -मुनि निर्णय सागर

0 84

जैन मंदिरोे मेें मना अभिनंदन भगवान का गर्भ व मोक्ष कल्याणक महोत्सव

रामभरोस विश्वकर्मा मण्डीदीप रायसेन

नकारात्मक सोच तोड़ती है, सकारात्मक सोच जोड़ती है। साधारण किस्म के लोग गिलास आधा खाली देखते हैं, समझदार लोग गिलास आधा भरा देखते हैं। ऊंचाई छूने वाले लोग गिलास पूरा भरा देखते हैं। ताड़ासन करके भी हम अपनी हाईट दो इंच से ज्यादा नहीं बढ़ा सकते, पर सोच को ऊंची उठाकर एवरेस्ट से भी ज्यादा ऊंचे हो सकते हैं। यह बात मुनि निर्णय सागर ने पटेल नगर स्थित महावीर दिगम्बर जैन मंदिर में कही। उन्होंने कहा कि ईश्वर के घर से हम में से हर इंसान को एक बहुत बड़ी ताकत मिली है, वह है – सोचने-समझने की क्षमता। अपनी इस एक क्षमता के बलबूते इंसान संसार के समस्त प्राणियों में सबसे ऊपर है। हम सोच सकते हैं इसीलिए हम इंसान हैं। यदि हमारे जीवन से सोचने की क्षमता को अलग कर दिया जाए तो हमारी औकात किसी चौपाये जानवर से अधिक न होगी। उन्होने कहा कि आपकी सोच आपके विचारों को, विचार वाणी को, वाणी व्यवहार को, व्यवहार आपके व्यक्तित्व को प्रेरित और प्रभावित करता है। एक सुंदर और खूबसूरत व्यक्तित्व, व्यवहार, वाणी और विचारों का मालिक बनने के लिए अपनी सोच को ऊँची, सुन्दर और मंदिरों जैसी खूबसूरत बनाइए। उन्होंने कहा कि सोच को सुंदर बनाना न केवल अपने संबंध, सृजन और आभामंडल को सुंदर तथा प्रभावी बनाने का तरीका है बल्कि सुंदर सोच परमपिता परमेश्वर की सबसे अच्छी पूजा है। संतश्री ने कहा कि अच्छी सोच स्वयं ही एक सुंदर मंदिर है जहां से सत्यम शिवम सुंदरम का मन लुभावन संगीत अहर्निश फूटता रहता है। सोच अगर सुंदर है तो स्वर्ग का द्वार सदा आपके लिए खुला है। सोच के बदसूरत होते ही शैतान का हम पर राज हो जाता है। उन्होंने कहा कि एक अच्छी, सुंदर और सकारात्मक सोच स्वयं ही महावीर का समवसरण, बुद्ध का स्वर्ण-कमल, राम का रामेश्वरम और कृष्ण का वृंदावन धाम है। इस दौरान नगर के जैन मंदिरो में अभिनंदन भगवान का गर्भ कल्याणक तथा मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया गया। और निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रदालु मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |     एक महीने से बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,का घेराव कर हाईवे पर लगाया जाम     |     नरखेड़ा में शालिग्राम-तुलसी विवाह; करैया में पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारा, देहरी में श्री कृष्ण उत्सव की धूम     |     बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811