Let’s travel together.

कोई भी टी.बी. का मरीज दवा विहीन न रहे इसका विशेष ध्यान दें- उमराव सिंह मरावी

0 118

 

ग्राम मझेरा में टीवी मरीजों को किया गया राशन किट का वितरण

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत देश को क्षय रोग से मुक्त कराये जाने के उद्देश्य से बुधवार को ग्राम मझेरा में टीवी मरीजों को पोषण आहार के रूप में राशन किट का वितरण किया गया। इस दौरान क्षय रोग से पीड़ित मरीजों को कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से निशुल्क पोषण आहार के रूप में राशन किट दी गईं। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी ने कहा कि समस्त टी.बी. रोगियों का चिन्हांकन कर टीबी की दवा आवश्यक रूप से खिलवाई जाए। कोई भी टी.बी. का मरीज दवा विहीन न रहे इसका विशेष ध्यान दें।
इस दौरान शिवपुरी एसडीएम अंकुर रवि गुप्ता, जिला क्षय अधिकारी डॉ अल्का त्रिवेदी सहित भाजपा के नेता नवाब सिंह, मंडल अध्यक्ष श्री रावत सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। मझेरा गांव में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत एक शिविर का आयोजन भी किया गया। मुख्यमंत्री जन सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किए गए इस शिविर के दौरान जिला पंचायत के सीईओ उमराव सिंह मरावी और एसडीएम अंकुर गुप्ता ने लोगों की समस्याएं सुनी और उनका निराकरण किया। यहां मौजूद गांव के स्कूल में लोगों की समस्याएं सुनने के लिए मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर में स्कूली छात्रों को जाति प्रमाण वितरित किए गए। इसके अलावा विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाएं के तहत राशि के स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

करोड़ों रुपए के नाला निर्माण के बाबजूद स्तूप रोड जलमग्न अस्पताल में भी घुसा पानी     |     घर में फंदे से लटका मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव,  घर पर नहीं थे मृतक के परिजन     |     दूसरे सावन सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र     |     मूसलधार बारिश ने मचाई तबाही, घरों में घुसा पानी, सेमरा स्कूल 3 फीट तक जलमग्न, 24 लाख की पुलिया का हिस्सा बहा     |     10 किलोमीटर नंगे पैर चले कांवड़िए, शिवालयों में किया जलाभिषेक     |     नर्मदा जल लेकर सिद्ध शिवालय धाम पहुंचे कांवड़िए, किया भगवान शिव का जलाभिषेक     |     बेगमगंज में घटिया निर्माण की खुली पोल,पलकमती का नवनिर्मित नाला ढहा      |      धमतरी के सर्वोदय स्कूल में बिखरी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की छटा, गेंड़ी पर चढ़े अतिथि     |     रायपुर में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा देशभक्ति से सराबोर रही यात्रा     |     बारिश का कहर, उफनते नालों के बीच जान जोखिम में डाल रहे लोग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811