Let’s travel together.

TODAY :: राशिफल मंगलवार 29 अक्टूबर 2024

0 78

मेष राशि – थकान और शारीरिक कष्ट होने की आशंका है। आर्थिक लाभ और उपहार की भी प्राप्ति हो सकती है।  कमाई के बेहतरीन अवसर मिलेगा। जो लोग धातु से संबंधित वस्तुओं का कारोबार करते हैं  अच्छी कमाई होने वाली है। घर में किसी सुख साधन के आगमन की खुशी होगी। धर्म कर्म के कार्य भी आपके हाथों संभव है। जोखिम लेने से बचें।

बृषभ राशि – धन लाभ मिलेगा।  बिजली के उपकरण और ज्वेलरी के कारोबार से जुड़े हुए हैं  अच्छी कमाई होने वाली है।  परिवार के साथ मेलजोल बनाए रखें  भाइयों से सहयोग पाएंगे। उपहार भी मिल सकता है।  धन का निवेश करना चाहते हैं तो सोने चांदी में निवेश करना फायदेमंद होगा।

मिथुन राशि -पारिवारिक जीवन में  प्रेम और आपसी सहयोग बना रहेगा। बच्चों से भी सुख सहयोग पाएंगे।  घर की सजावट और रिश्तों को संवारने का भी काम करेंगे। अपनी वाणी व्यवहार और कुशलता से अच्छी कमाई कर सकते हैं। घर के लिए कुछ खरीदारी भी करेंगे।  धनिया और बताशा खरीदना शुभ रहेगा।

कर्क राशि-  जोखिम वाले काम से बचना होगा। भाइयों से मेलजोल बनाए रखने से फायदा होगा। धातु और ज्वेलरी से संबंधित कारोबार करते हैं उनकी कमाई  विशेष रूप से अच्छी होगी।  चांदी अथवा बर्तन की खरीदारी करेंगे तो यह  विशेष रूप से लाभदायक रहेगा।

सिंह राशि-  जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। नौकरी में  काम के मामले में टीम वर्क पर  फोकस करना होगा। तांबा, सोना या पीतल की वस्तु की खरीदारी करें तो यह विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। बिजली के उपकरण का कारोबार करने वाले  अच्छी कमाई कर पाएंगे।

कन्या राशि – धर्म कर्म के काम में रुचि लेंगे और  रचनात्मक क्षमता का प्रयोग जीवन के विभिन्न क्षेत्र में करेंगे। बिजनेस में अच्छी कमाई होगी। वाहन सुख का योग  है। वाहन खरीदने की इच्छा पुरी हो सकती है। शेयर मार्केट में संभलकर निवेश करें। वैसे धातु में निवेश करना फायदेमंद होगा।

तुला राशि – सगे संबंधियों से  अपने रिश्ते को बेहतर बनाने का प्रयास करें।  कहीं से उपहार भी मिल सकता है। बिजनेस में  कमाई में वृद्धि होगी।  जीवनसाथी से  हर क्षेत्र में सहयोग मिलेगा।  वाहन खरीदना चाह रहे हैं चाहत   पूरी होगी।

वृश्चिक राशि- कार्यक्षेत्र में  व्यस्तता बनी रहेगी फिर भी   कमाई के लिहाज से  दिन अच्छा है। जो  तांबा, पीतल, सोना या चांदी के कारोबार से जुड़े हुए हैं  विशेष रूप से कमाई होने वाली है। वैवाहिकी जीवन में जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखे।

धनु राशि – कलात्मक और रचनात्मक विषयों में रुचि लेंगे।  संपर्क का दायरा  बढेगा। नौकरी में अधिकारी वर्ग से प्रोत्साहन और लाभ मिल सकता है।  प्रतियोगिता में सफलता भी मिलने की संभावना है।  वाहन और बिजली के उपकरण के कारोबार से जुड़े हुए हैं अच्छी कमाई होने वाली है।

मकर राशि –किराना- बर्तनों के कारोबार करने वालो को अच्छी कमाई होगी।  सेहत के मामले में  अपना ध्यान रखना होगा। बिजली के उपकरण का काम करते हुए  सतर्क रहना होगा। पिता और पैतृक संपत्ति से  फायदा होगा।  धर्म कर्म से संबंधित वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं।सुखद समाचार भी मिल सकता है।

कुंभ राशि – पारिवारिक जीवन में सुख और आनंद मिलेगा। कार्यक्षेत्र में उपहार मिल सकता है। बिजनेस में  अच्छी कमाई होने वाली है।  भौतिक सुख साधनों की वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। वाहन सुख मिलने का योग भी बना हुआ है।

मीन राशि -कमाई तो होगी लेकिन खर्च भी बराबर बना रहेगा। शाम आशाजनक लाभ मिलेगा। मानसिक उलझन में रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य की वजह से क्रोध हो सकता है और मन खिन्न हो सकता है।  वाणी पर संयम रखें और किसी से उलझने से बचें।  सोना, पीतल या तांबे की वस्तु खरीदना शुभ रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्यप्रदेश पटवारी संघ का प्रदेशव्यापी आंदोलन तेज,3 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर पटवारी     |     अब छत्तीसगढ़ में भी तीन घंटे में मिलेगा दस केजी घरेलू सिलेंडर,इंदौर भोपाल के बाद रायपुर में भी वितरण शुरू     |     भोपाल विदिशा हाईवे-18 पर  पुलिस का बड़ा एक्शन: 10 चालान, 3,900 रुपए जुर्माना वसूला     |     बहेसर तुलसी में होगा लोकार्पण और भूमिपजन करोड़ो की मिलेगी सौगात      |     चरित्र पर संदेह के चलते युवती की हत्या करने वाला आरोपी प्रेमी गिरफ्तार     |     अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश     |     वनरक्षक पर गंभीर आरोप: सरकारी वाहन से युवक को मारी टक्कर मारपीट और झूठे प्रकरण की शिकायत     |     न्यायाधीश,अधिवक्ताओं सहित 40 नागरिकों ने किया रक्तदान     |     शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में स्तनपान जागरूकता सप्ताह का आयोजन       |     ऊमरीकलां में अवैध आरामशीनों पर वन विभाग का छापा, 03 मशीनें जब्त, 3 लोगों पर वन अपराध दर्ज       |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811