देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन
दो दिन से लगातार हो रही भारी बारिश ने अपना रोद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है ।नगर में पहले ही बारिश के पानी निकासी के लिए करोड़ों रुपए के नाला निर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा कराया गया इसके बाद ही नगर परिषद प्रशासन द्वारा करोड़ों रुपये की लागत से नाला निर्माण कराया गया दो दो जल निकासी के नाले होने के बाद भी स्तूप रोड अस्पताल परिसर में जलमग्न जैसे हालात बने दिखाई दिये तो रामलीला रोड भी जलमग्न समस्या से अछूता नहीं रह सका।
जानकारी के अनुसार यह नगर वैसे तो एक ऐतिहासिक स्थल के रूप में विख्यात है इस नगर में बारिश के दिनो मे जगत जगह जलमग्न जैसे हालात बन जाया करते थे तथा घरों तक एवं सडकों पर पानी भर जाने से लोगों को गंभीर समस्या का सामना करना पड़ता था इसी समस्या को हल करने यहां विकास के नाम एवं जनसमस्याओं के निदान के रूप में नगर का बारिश के पानी निकासी हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग द्वारा करोड़ों रुपये की लागत से नाला निर्माण कराया गया परन्तु यह नाला भी बारिश के पानी से छुटकारा नहीं दिला सका तब नगर परिषद प्रशासन द्वारा लगभग पौने तीन करोड़ रुपए की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग के समकक्ष दूसरा नाला निर्माण किया गया हालांकि लंबे इंतजार के बाद जैसे तैसे बारिश शुरू हुई तो दो दिन की बारिश ने ही इन नाले निर्माण की कल ई खोलकर रख दी दो दो नाले होने के बाद भी बारिश का पानी नालो मे नहीं पहुंच सका तथा स्तूप रोड पूर्व की भांति जलमग्न जैसे हालात बन गए तथा स्तूप रोड पर पानी ही पानी नजर आ गया इतना ही नहीं यह स्तूप रोड पर भरा पानी अस्पताल परिसर तक मे भर गया इसके साथ ही बिजली केंद्र भी पानी के भरने से बिजली व्यवस्था को चरमरा दिया ।यही हाल रामलीला मैदान वार्ड नं 5-15 के मुख्य मार्ग जो पूरी तरह जलमग्न जैसे हालात बन गए । करोड़ों रुपए की लागत से दो दो नाला निर्माण भी समाधान करने में नाकाम साबित हो चुके हैं ।तथा प्रशासन के विकास की कल ई भी खुल रही है ।
भारी बारिश की चपेट में आया घर
इस भारी बारिश की चपेट में वार्ड नं15 मे रहने वाली अनीता पाल के घर का छप्पर भी नीचे जा गिरा जिससे घर का सामान खराब हो गया इस घर में अनीता एवं उसकी बेटी दोनों रहती हैं रात में भारी बारिश से टीन की छप्पर नीचे जा गिरी हालांकि किसी को कोई चोट नहीं पहुंची टीन शैड गिरते ही बारिश का पूरा पानी घर में गिरता रहा जिससे घर का पूरा सामान खराब हो गया ।