Let’s travel together.

10 किलोमीटर नंगे पैर चले कांवड़िए, शिवालयों में किया जलाभिषेक

0 104

सावन के दूसरे सोमवार को अंबाडी में निकली भव्य कांवड़ यात्रा, बुजुर्गों से लेकर बच्चों और महिलाओं ने लिया हिस्सा

 मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम अंबाडी में सावन के दूसरे सोमवार को श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। ग्रामीणों ने भव्य कांवड़ यात्रा निकालकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। कांवड़ यात्रा में बुजुर्गों, युवाओं, बच्चों और महिलाओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

कांवड़ यात्रा की शुरुआत क्षेत्र के प्राचीन एवं धार्मिक आस्था के केंद्र गीदगढ़ गुफा स्थित सिद्ध बाबा, भोलेनाथ एवं सिद्धेश्वर धाम से हुई। सुबह श्रद्धालु गीदगढ़ गुफा पहुंचे और वहां प्राचीन कुंड से पवित्र जल भरकर कांवड़ में लिया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जयघोष करते हुए अंबाडी के लिए पैदल यात्रा शुरू की।

नंगे पैर 10 किलोमीटर की पदयात्रा

श्रद्धालुओं ने गीदगढ़ से अंबाडी तक करीब 10 किलोमीटर की दूरी नंगे पैर पैदल तय की। यात्रा के दौरान पूरा मार्ग हर-हर महादेव, बोल बम और भगवान शिव के जयकारों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बुजुर्गों के साथ युवा, महिलाएं और छोटे बच्चे भी पूरी श्रद्धा के साथ कांवड़ लेकर यात्रा में शामिल हुए।

ग्रामीणों का कहना है कि सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव को जल अर्पित करने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है। इसी आस्था और परंपरा को आगे बढ़ाते हुए ग्रामीण हर वर्ष कांवड़ यात्रा निकालते हैं।

अंबाडी पहुंचकर सभी शिवालयों में किया जलाभिषेक

गीदगढ़ गुफा से करीब 10 किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी कर कांवड़िए अंबाडी पहुंचे। इसके बाद गांव में स्थित विभिन्न शिवालयों में पहुंचकर कांवड़ में लाए गए पवित्र जल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं ने क्षेत्र, गांव और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

कांवड़ यात्रा के दौरान गांव का माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने कांवड़ियों का स्वागत किया। सावन के दूसरे सोमवार को निकली इस कांवड़ यात्रा ने ग्रामीणों की धार्मिक एकजुटता और भगवान शिव के प्रति उनकी गहरी आस्था को दर्शाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मणिकर्णिका सम्मान से सम्मानित हुईं एवरेस्ट विजेता अंजना यादव     |     श्रीलक्ष्‍मीनारायण मंदिर में प्रतिष्ठित भव्‍य प्रतिमाएँ सामाजिक समरसता का दस्‍तावेज- पद्मश्री विजयदत्‍त श्रीधर     |     जिला पंचायत के वार्ड 3 मेहगांव सीट पर उपचुनाव आज, 84 मतदान केंद्रो पर डाले जाएंगे वोट, मतदाताओं में भारी उत्साह     |     सेवा संकल्प यात्रा में बाइकर्स के साथ दो पहिया वाहन पर चले भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक      |     मध्य प्रदेश सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ ने राशन विक्रेता संघ के पत्र से किया किनारा     |     सेपक टकरॉ में गोल्डन कैरी की 8 छात्राओं ने दिखाया हुनर, सेमीफाइनल तक पहुँची टीम     |     क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह जी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित     |     सीईसी के खिलाफ लामबंदी से विपक्ष को सियासी लाभ कितना? अजय बोकिल      |     दो दिन से फंसे थे बाढ़ में सूचना मिलते ही रात के अंधेरे में किया रेस्क्यू,दो फेक्ट्री कर्मियों सहित पांच का सफल रेस्क्यू     |     मवेशियों को बचाने के चक्कर में 10 फीट गहरी खाई में पलटी पिकअप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811