Let’s travel together.

घटिया रोड निर्माण से रहवासी नाखुश,रोड के ऊपर पतला डामर कर हो रही खानापूर्ति

0 93

 

रामभरोस विश्वकर्मा,ओबेदुल्लागंज रायसेन

करीब चार करोड़ की लागत से मुख्य बाजार में बनने वाले रोड का गुणवत्ताहीन निर्माण किया जा रहा है जिससे रहवासी नाखुश नजर आ रहे है हैरानी वाली बात तो यह है कि भारी भरकम राशी होने के बाद भी रोड के ऊपर डामर की हल्की परत डालकर नवीन रोड निर्माण की खानापूर्ति की जा रही है लोगों का कहना है कि दिन दहाड़े ठेकेदार द्वारा घटिया निर्माण कार्य किया जा रहा है और जिम्मेदार जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौन है।नाम न छापने की शर्त पर जिम्मेदार जनप्रतिनिधि ने बताया कि युक्त रोड निर्माण में जमकर कमीशनखोरी हो रही है जिसके चलते ही रोड का घटिया निर्माण कार्य किया जा रहा है।
आपको बता दें कि ओबेदुल्लागंज वाईपास से उमरिया जोड़ तक व मेन चौराहे से गौहरगंज वाईपास तक करीब 4 करोड़ रुपये की लागत से उक्त रोड का निर्माण कार्य किया जाना है लेकिन शुरुआती दौर में ऐसा प्रतीत होता है कि यह नया रोड पहली बारिश में खराब हो सकता है क्योंकि निर्माण कार्य में गुणवत्ता की कमी स्पष्ट दिखाई दे रही है।गौरतलब है कि नगर के नागरिक बर्षों से मुख्य बाजार में सीमेंटेड रोड निर्माण की मांग कर रहे थे लेकिन भारी भरकम राशी पास होने के बाद बनी हुई रोड पर डामर डालकर नवीन रोड बनाने की खानापूर्ति की जा रही है और जिम्मेदार मौन है।

ज्ञात रहे कि अभी हाल ही में सांसद रमाकांत भार्गव व भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा ने विकास कार्यों के भमिपूजन में मुख्य मार्ग पर गुणवक्ता पूर्ण सुंदर रोड निमार्ण करने की बात कही थी।

इनका कहना है

रोड का निर्माण करीब तीन करोड़ की लागत से कराया जा रहा है जहां रोड विल्कुल खराब है वहां पूरा रोड बनाया जायेगा वांकी रोड के ऊपर ही रोड बनाया जायेगा।
एस के अहिरवार एसडीओ नेशनल हाइवे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811