Let’s travel together.

पूरे ज्ञानवापी परिसर की वैज्ञानिक जांच की मांग वाराणसी कोर्ट ने स्वीकार की याचिका

76

मंगलवार को वाराणसी जनपद न्यायालय ने पूरे ज्ञानवापी परिसर की वैज्ञानिक जांच की मांग संबंधी याचिका स्वीकार कर ली है। अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने बताया कि हिन्दूपक्ष ने सम्पूर्ण ज्ञानवापी परिसर की वैज्ञानिक जांच हेतु एक अलग याचिका दाखिल की है। कोर्ट ने इस मामले में यूपी सरकार को 19 मई तक आपत्ति जदर्ज करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 22 मई को होगी। हिन्दू पक्ष काशी विश्वनाथ मंदिर के ध्वंस होने के बाद, बचे हुए साक्ष्य तीनों भव्य शिखर की जीपीआर पद्धति से पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग से जांच की मांग कर रहा है।

शिवलिंग की कार्बन डेटिंग

आपको बता दें कि हाई कोर्ट ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) को मस्जिद परिसर में मिले ‘शिवलिंग’ की कार्बन डेटिंग करने की अनुमति दी है। हाई कोर्ट के इस फैसले पर हिंदू पक्ष ने अपनी आस्था की जीत बताया है। अदालत के इस फैसले के बाद हिंदू पक्ष चाहता है कि एएसआई ज्ञानवापी मस्जिद के पूरे परिसर की वैज्ञानिक जांच एवं कार्बन डेटिंग करे। हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन का कहना है कि ज्ञानवापी परिसर का पूरा सर्वे होने पर सच्चाई सामने आ जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

स्व-जनगणना अभियान तेज, कलेक्टर ने किया जमीनी निरीक्षण     |     सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल में ‘समर डे सेलिब्रेशन’ का आयोजन: शार्क टैंक थीम पर बच्चों ने दिखाए वर्किंग मॉडल     |     राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर कोर कमेटी की बैठक, जिम्मेदारियों का हुआ वितरण     |     पांडुलिपियों कल के संरक्षण हेतु प्रयास प्रारंभ, कमेठी गठित     |     पत्रकार म्यूजिकल ग्रुप की भव्य संगीत संध्या 1 मई को      |     कुंबरगढ़ तालाब के पीछे मिला अज्ञात शव      |     सेवा सुगंधम संस्था ने कराया गरीब कन्या का विवाह     |     प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ धरना प्रदर्शन 30 अप्रैल को     |     ग्रामीणों ने सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन पड़रिया खुर्द में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा मुक्तिधाम अधूरा फर्जी बिलों से लाखों की निकासी     |     ढाई साल से अधूरा ओवरब्रिज, हर 15 मिनट में बंद होते फाटक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811