Let’s travel together.

रास्ते में गिरा 20 हजार रुपए कीमत का मोबाइल

0 151

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

थाना अंतर्गत नीनोद गांव में भोपाल निवासी युवक को अपने भाई के घर आना उस समय मेंहगा पड़ गया जब युवक का बीस हज़ार रुपए कीमत का मोबाइल रास्ते में कहीं गिर गया। शनिवार को सलामतपुर थाने में आवेदन देने आए मोहम्मद अरशान पिता मोहम्मद मतीन निवासी कोलीपुरा बुधवारा भोपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि वह चार दिन पहले अपने भाई मेहबूब निवासी नीनोद के घर जा रहा था। रास्ते में कहीं उसका वीवो कंपनी का बीस हज़ार रुपए कीमत का मोबाइल गिर गया। ये मोबाइल उसने ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से तीन महीने पहले ही खरीदा था। काफी खोजबीन करने के बाद भी मोबाइल नही मिला। हम वापस भोपाल चले गए और साइबर सेल में कंप्लेंट लिखाने गए। लेकिन घटनास्थल सलामतपुर थाना क्षेत्र के नीनोद गांव का होने के कारण हमें सलामतपुर थाने भेज दिया गया। वहीं सलामतपुर पुलिस ने युवक का आवेदन लेते हुए जांच में लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल विदिशा हाईवे-18 पर  पुलिस का बड़ा एक्शन: 10 चालान, 3,900 रुपए जुर्माना वसूला     |     बहेसर तुलसी में होगा लोकार्पण और भूमिपजन करोड़ो की मिलेगी सौगात      |     चरित्र पर संदेह के चलते युवती की हत्या करने वाला आरोपी प्रेमी गिरफ्तार     |     अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश     |     वनरक्षक पर गंभीर आरोप: सरकारी वाहन से युवक को मारी टक्कर मारपीट और झूठे प्रकरण की शिकायत     |     न्यायाधीश,अधिवक्ताओं सहित 40 नागरिकों ने किया रक्तदान     |     शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में स्तनपान जागरूकता सप्ताह का आयोजन       |     ऊमरीकलां में अवैध आरामशीनों पर वन विभाग का छापा, 03 मशीनें जब्त, 3 लोगों पर वन अपराध दर्ज       |     वरिष्ठ फिल्म-टीवी अभिनेत्री मीनू सिंह का 75वाँ जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया     |     भाजपा की जिला स्तरीय बृहद बैठक 9 अगस्त को भगवती गार्डन  में  आयोजित      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811