भोपाल। पत्रकार म्यूजिकल ग्रुप द्वारा 1 मई (शुक्रवार) को शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक सरदार वल्लभ भाई पॉलीटेक्निक कॉलेज के ऑडिटोरियम में भव्य संगीत संध्या का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम पूर्णतः निःशुल्क रहेगा, जिसमें शहर के वरिष्ठ पत्रकार बंधु अपनी मधुर आवाज़ में लोकप्रिय एवं मनमोहक गीतों की प्रस्तुतियां देंगे।
कार्यक्रम की आयोजक निवेदिता व्यास ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य पत्रकारों को अपने व्यस्त समय में से कुछ पल निकालकर संगीत के प्रति अपने शौक को मंच प्रदान करना है। साथ ही भोपाल के संगीत प्रेमियों के लिए एक यादगार संध्या तैयार करना भी है। कार्यक्रम में विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकार अपनी गायकी का जादू बिखेरते हुए श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन करेंगे।
पत्रकार म्यूजिकल ग्रुप की स्थापना संजय पी.एल. व्यास द्वारा की गई है, जबकि इसके संयोजक प्रबल सक्सेना हैं। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा।
इस संगीत संध्या में शहर के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार साथी रवि खरे,सुनील सोन्हिया, विवेक सावरीकर, सुमित शर्मा, महेश सोनी, डॉ. राणा, प्रबल सक्सेना, किशोर कौशल चतुर्वेदी, राम मोहन चौकसे, शिवनारायण मीणा, राकेश तिवारी, श्रीमती सोनाली शर्मा एवं निवेदिता व्यास , मनीष श्रीवास्तव ,दक्षा वैदकर ,प्रिन्स अभिशेख ललित माहेश्वरी, पूर्वा शर्मा त्रिवेदी आदि नए पुराने गीतों को प्रस्तुत करेंगे ।
आयोजकों ने सभी संगीत प्रेमियों से इस संगीतमय शाम में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।