रायसेन । विश्व के सबसे बड़े राउलकेला हाँकी स्टेडियम में दिनांक 18 से 28 मई 2023 तक आयोजित 13 वी राष्ट्रीय सब जूनियर हाँकी चैम्पियनशिप- उड़ीसा के लिए मध्यप्रदेश की टीम की घोषणा आज जबलपुर में की गई । 18 सदस्यी टीम में रायसेन के आतिफ़ खान व संजू सिंह राजपूत का चयन किया गया है ।टीम आज रात्रि में जबलपुर से राउलकेला के लिए रवाना होगी । मध्यप्रदेश टीम का चयन जबलपुर में गत माह 3 दिवसीय कड़ी चयन ट्रायल में 52 ज़िलो के खिलाड़ियों में से किया गया है ।
दोनों खिलाड़ी खेलो इंडिया सेंटर मंडीदीप के है ।
पुरूष वर्ग में 2017 के बाद कोई खिलाड़ी राष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहा है , जबकि महिला वर्ग में प्रत्येक वर्ग ज़िले की खिलाड़ी निरंतर प्रतिनिधित्व कर रही है ।
आतिफ़ व संजू के चयन पर ज़िला कलेक्टर श्री अरविन्द दुबे, ज़िला पुलिस अधीक्षक श्री विकाश शाहवाल, ज़िला खेल और युवा कल्याण अधिकारी जलज चतुर्वेदी ने दोनों खिलाड़ियों व प्रशिक्षक प्रह्लाद राठौर को बधाई देते हुए राष्ट्रीय चैंपियनशिप में अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दी है ।
मध्यप्रदेश टीम इस प्रकार है:-
1.Aatif Khan- Raisen
2.Harsh Yadav- -Indore
3.Sohil Ali — Gwalior
4.Pahlad Saiyan -Seoni
5 Prashant Rajput –
Hoshangabad
6.Om Patwa – Hoshangabad
7.VishVesh Singh-Indore
8.Pankaj Chouhan- -Mandsaur.
9.Yogesh Punde- Betul
10.Azad Sultani -JBP
11.Siddarth Ben- JBP
12.Ritendra Pratap Singh -Gwalior.
13.Subhan Abid- Bhopal
14.Karan Gautam –
Umaria
15.Tushar Parmar – Mandsaur
16.Aashir Aadil Khan-
Seoni
17.Avtar Nayak- Guna
18.Sanju Singh Rajput –
Raisen
Lok Bahadur
General Secretary
Hockey Madhya Pradesh