Let’s travel together.

अवैध संबंधों में युवक की चाकुओं से गोंदकर हत्या, इस हालत में मिला शव

74

इंदौर: मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में अवैध संबंधों के कारण एक युवक की हत्या कर दी गई। इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के दुर्गा नगर के एक मकान से युवक की लाश मिलने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को घर से अंकित निवासी उज्जैन का शव चाकुओं से गोंदा मिला। उसे अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार अवैध संबंधों के चलते अंकित की बुरी तरह से चाकुओं से गोदकर हत्या की गई है।

एरोड्रम थाना क्षेत्र में देर रात हुए इस हत्याकांड की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची एफ एस एल और पुलिस की टीम ने जिस महिला के घर पर युवक की हत्या की गई वहां जांच शुरू की। मामले में मौके पर पहुंचे एसीपी राजीव भदौरिया ने बताया कि हत्या अनैतिक संबंध के चलते हत्या होने की आशंका जताई है। एसीपी ने  आगे बताया कि लॉकडाउन में भी मृतक घटनास्थल पर काफी समय रहा है जिस घर में हत्या हुई, वहां के रहने वाले पति पत्नी एक ही गांव के होने के चलते आपसी ताल्लुकात बेहतर होने के बात भी कही। वही पूरे मामले में आगे जांच करने का कहा है। फिलहाल पुलिस नें शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचा कर जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

नरवाई की आग ने बढ़ाया खतरा, फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा     |     भूख और प्यास से व्याकुल गुफा में जा बैठा बाघ     |     व्यापारियों की समस्याओं के समाधान का केन्द्र बिन्दु बनेगा व्यापारी कल्याण बोर्डः जसमंत जाटव     |     मुंबई में अंतरराष्ट्रीय सम्मान पाने के बाद डॉ. वी.डी. यादव ने किया पत्रकारों व जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन     |     बड़ी खबर::जबलपुर बरगी क्रूज हादसे की जांच के लिए न्यायिक आयोग का गठन, तीन महीने में देनी होगी विस्तृत रिपोर्ट     |     क्रिकेट के मैदान में अनुज शर्मा का जलवा,अर्द्धशतक मारकर टीम को दिलाई जीत     |     नहर में मिले कई ग्रामीणों के आधार कार्ड और बैंक दस्तावेज, मचा हड़कंप     |     भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई     |     सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा और श्रीराम महायज्ञ का हुआ भव्य समापन     |     मातृ दिवस पर महिला शिक्षिकाओं ने दिखाया दमखम, भोपाल संभाग बना राज्य स्तरीय कबड्डी चैंपियन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811