Let’s travel together.

नासिक के त्र्यंबकेश्वर मंदिर में जबरन घुसने वाले मुस्लिम युवकों पर कार्रवाई की तैयारी जानिए क्या है पूरा मामला

87

 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक नासिक के प्रसिद्ध त्र्यंबकेश्वर मंदिर में मुस्लिम युवकों के जबरन घुसने का मामला सामने आया है। दो दिन पहले के इस घटनाक्रम का वीडियो वायरल होने के बाद महाराष्ट्र सरकार हरकत में आ गई है।

कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और बाकी की तलाश है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और होम मिनिस्टर देवेंद्र फडणवीस ने मामले की जांच एसआईटी से कराने के आदेश दे दिए हैं। एडीजी रैंक का अधिकारी जांच कर रहा है।

देवेंद्र फडणवीस के दफ्तर ने बताया, त्र्यंबकेश्वर मंदिर के मुख्य द्वार पर अवैध रूप से भीड़ जमा होने के मामले में नासिक पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। डिप्टी सीएम देवेंद्र फंदानवीस ने भी एडीजी स्तर के एक अधिकारी के नेतृत्व में एक एसआईटी गठित करने का आदेश दिया है जो घटना की जांच करे। एसआईटी पिछले साल हुई ऐसी ही एक घटना की भी जांच करेगी

यह पूरा घटनाक्रम 13 मई, शनिवार का है। ट्रस्ट की ओर से पुलिस को दी गई जानकारी के मुताबिक, 10 से 12 की संख्या में युवा जबरन मंदिर में घुस गए। उनके पास हरी चाहर और फूलों के गुच्छे थे। इन्होंने चादर चढ़ाने की कोशिश की जैसे मजार पर चढ़ाई जाती है।

करीब 30 मिनट तक यह हंगामा चला। इस दौरान आरोपी युवाओं ने इसका वीडियो भी बनाया। यह वीडियो वायरल हुआ तो हड़कंप फैल गया। हिंदू संगठनों ने इस पर भारी आपत्ति ली है।

रिपोर्टों के अनुसार, ये युवा उर्स जुलूस में भाग लेने आए थे। इनकी कोशिश त्र्यंबकेश्वर मंदिर परिसर में घुसकर पवित्र शिवलिंग पर चादर चढ़ाने की थी। मंदिर में घुसने के प्रयास को सतर्क सुरक्षाकर्मियों और मंदिर प्रबंधन ने नाकाम कर दिया।

ट्रस्ट ने पुलिस को भेजे पत्र में केवल हिंदुओं को मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति देने की पुरानी परंपरा पर भी जोर दिया गया है। लिखा गया कि घटना सामाजिक गड़बड़ी पैदा करने की साजिश है। देवस्थान ट्रस्ट के सदस्यों ने आरोपियों पर जल्द से जल्क कार्रवाई करने की मांग की है। बता दें, ज्योतिर्लिंग मंदिर के रूप में प्रसिद्ध त्र्यंबकेश्वर का अत्यधिक महत्व है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811