Let’s travel together.

अकेले में मिलने का दबाव बना रहा था चौकी प्रभारी रिकार्डिंग लेकर एसपी के पास पहुंची महिला

78

 खरगोन। पति और ससुराल पक्ष से प्रताड़ित एक विवाहिता पर चौकी प्रभारी के गलत नीयत रखने का मामला सामने आया है। महिला ने सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर चौकी प्रभारी के खिलाफ शिकायती आवेदन सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है। महिला ने शिकायत में चौकी प्रभारी द्वारा देर रात उसके साथ की गई आपत्तिजनक बातों की आडियो रिकार्डिंग भी सौंपी है। महिला खुद पुलिस परिवार से है, उसके पिता भी पुलिस विभाग में हैं।

पीड़िता ने शिकायती आवेदन में बताया कि उसका विवाह 2020 में अंदड़ में हुआ था। पिछले कुछ माह से पारिवारिक विवादों से तंग आकर वह अहिरखेड़ा चौकी पर पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ शिकायत करने पहुंची थी। यहां पदस्थ चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह पंवार ने मेरी रिपोर्ट न लिखते हुए शिकायती आवेदन लिया।

देर रात को किया फोन

महिला ने बताया कि चौकी प्रभारी ने शिकायत में दर्ज मेरे मोबाइल नंबर लेने के बाद 17 अप्रैल की रात 11.47 बजे फोन किया। पहले शिकायत के संबंध में बात की इसके बाद गलत नीयत से बात करने लगा। कहा- मुझे तुमसे अकेले में मिलना है। मैंने बोला कि माता-पिता के सामने मिलो, जो बात करना है सामने करो, लेकिन वे नहीं माने और मुझसे अकेले मिलने का दबाव बनाने लगे। पीड़िता ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जब महिला सुरक्षा की बात करने वाला पुलिस प्रशासन ही इस तरह का बर्ताव करेगा तो महिलाएं कैसे अपने आप को सुरक्षित महसूस करेगी।

चौकी प्रभारी की कॉल रिकार्डिंग बताई

महिला ने एसपी को शिकायत में बताया कि उसके पास चौकी प्रभारी द्वारा किए गए कॉल की रिकार्डिंग उपलब्ध है। ऐसे चरित्रहीन पुलिसकर्मी का पुलिस सेवा में होना अनुचित है, ऐसा बर्ताव करने वाले पुलिसकर्मियों की हरकतों से आम आदमी का न्याय प्रक्रिया से भरोसा उठ सकता है।

एसडीओपी जांच कर रहे

दंपती का मामला महिला परामर्श केंद्र में चल रहा है। महिला शिकायत लेकर पहुंची थी, चौकी प्रभारी पर जो भी आरोप है, उसकी जांच एसडीओपी कर रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

गढ़ी में गहराया जल संकट: सूखे नलकूप     |     किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, गैरतगंज व देवनगर में तहसीलदार को सौंपे ज्ञापन     |     किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए नई डिजिटल व्यवस्था शुरू     |     रामनवमी पर बैंक बंद, इसके बाद लगातार तीन दिन की छुट्टी     |     सांची के किन्नर समाज ने श्री रामनवमी भव्य शोभायात्रा समिति को प्रदान किए 13 हजार रुपए का सहयोग     |     ‘चक्रव्यूह’ ने रचा महाभारत का जीवंत संसार, अभिनय और शिल्प से सजी प्रभावी प्रस्तुति     |     लोक और देश सेवी पत्रकारिता समय की मांग : राज्यपाल श्री पटेल     |     रायसेन जिले के बाड़ी नगर में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर यज्नेश्वर एस. शास्त्री ‘दर्शन रत्न’ से सम्मानित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811