Let’s travel together.

अज्ञात बस ने लोडिंग ऑटो को टक्कर मारी,ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त

0 269

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर एक अज्ञात बस ने लोडिंग ऑटो को टक्कर मार दी जिससे ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
ऑटो ड्राइवर मोहम्मद रईस के भाई मोहम्मद अनीस ने बताया कि मेरा भाई मोहम्मद रईस बिलुमन कॉलोनी छोला रोड भोपाल में रहता है सोमवार को लोडिंग ऑटो क्रमांक एमपी 04 एलडी 8288 में सब्जी भरके भोपाल से विदिशा जा रहा था देहरी गांव के नजदीक बांके बिहारी ढाबे के पास ऑटो खड़ा कर फ्रेश होने

अंदर चला गया ऑटो में मेरे भाई के बच्चे और दोस्त बैठे हुए थे जैसे ही मेरा भाई मोहम्मद रईस ढाबे से बाहर निकला तो एक तेज रफ्तार बस ने जोरदार ऑटो में टक्कर मारते हुए निकल गई जिससे ऑटो पलट गया ऑटो पलटने से उसमें भरी सारी सब्जी बखर गई ऑटो में ही बच्चे और दोस्त बैठे हुए थे जो घायल हो गए घायलों को 108 एंबुलेंस से भोपाल की हमीदिया हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है जहां पर उपचार किया जा रहा है शादाब उम्र 14 वर्ष को गंभीर चोट आई है जबकि अन्य को मामूली सी चोटे आएंगे अभी तक बस का कोई पता नहीं चला सुखी पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिलेभर में उत्साह के साथ मना देव उठनी ग्यारस का त्यौहार, देर रात तक आसमान में गूंजती रही आतिशबाजी     |     आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के सम्मान में जारी होगा डाक टिकट     |     सिलतरा पुलिस की कार्रवाई दो आरोपी गिरफ्तार     |     सीहोर के निजी अस्पताल में परिजन की मौत के बाद हंगामा, सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन     |     30 वर्षों से आस्था और परंपरा की अलख जगा रहीं 80 महिलाएं     |     साँची में 28 और 29 नवम्बर को ‘महाबोधि महोत्सव’, बौद्ध दर्शन, कला, संगीत और साहित्य का होगा अनूठा संगम     |     रायसेन में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत 108 जोड़ों का विवाह एवं निकाह सम्पन्न     |     NH – 45 भोपाल- जबलपुर का जर्जर सर्विस रोड जिम्मेदार बेपरवाह रायसेन     |     चंद्रपुरा में मंदिर निर्माण के लिए विधायक निधि से एक लाख रुपए स्वीकृत,डेढ़ किमी ग्लेबल सड़क भी बनेगी     |     26 वर्षीय अविवाहित युवती फांसी पर लटकी मिली     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811