Let’s travel together.

सड़क किनारें नही बनी नालियां,सीपेज का पानी आया सड़को पर

0 182

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत अंबाडी के अंतर्गत आने वाले गांव शक्ति टोला के रहवासी मोहम्मद मुबारिक, इमरत सिंह, गोपी सिंह, बाबूलाल यदि ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के दोनों और नालियां बनना थी, मगर नाली नहीं बनी नालियां नहीं होने के कारण बीच गांव के चौराहे पर पानी भरा रहता है पहले जो आरसीसी नाली बनी थी उन नालियों को डंपर द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया है अब गांव के ग्रामीणों के सीवेज का पानी रोड पर आ रहा है।

बारिश के समय में भी यही स्थिति होती है छोटे-छोटे बच्चों को निकलने में काफी परेशानियों का सामना करना पढ़ रहा हमारे गांव की जनसंख्या लगभग 1हजार है जिसमे 700 बोटर है इसी रोड से होकर वाहन चालक अन्य गांव के ग्रामीण निकलते हैं पढ़ने वाले बच्चे भी आठवीं क्लास के बाद ग्राम अंबाडी हाई स्कूल और दीवानगंज के हाई सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने जाते हैं कभी-कभी तो बच्चों को इस दलदल से निकलने में काफी परेशानी होती है उनकी काफी किताबें और ड्रेस खराब हो चुकी हैं मुस्काबाद रेलवे फाटक से लेकर शक्ति टोला गांव तक लगभग 2 किलोमीटर की सड़क डंपर ने पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिए हिनोतिया गांव तरफ रोड का कार्य चल रहा है इस रोड के लिए मुरम यदि ले जाने के लिए ठेकेदार द्वारा अधिक लोड के डंपर इस मार्ग से निकाले जा रहे हैं जिससे रोड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है 2 किलोमीटर मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं इन्हीं गड्ढों में सीवेज का पानी भरा रहा है जो दलदल का रूप ले रहा है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्राथमिक सहकारी संस्था सांची में दीप प्रज्वलित कर मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस     |     एसडीओपी शीला सुराणा की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल     |     रायसेन जिला अस्पताल में मेगा रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने किया शुभारंभ     |     विश्वकर्मा जयंती पर निकला भव्य चल समारोह, जगह-जगह हुआ स्वागत      |     श्रीमत अनागारिक धर्मपाल की 162बी जयंती मनाई गई     |     तीन दिवसीय 8वां ‘रंग फुलकारी’ नाट्य महोत्सव का आयोजन 23 सितंबर से     |     रक्तदान महादान, पीड़ित मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रीवा में उपचार में लापरवाही एवं अनियमितताओं के मामलों में कार्रवाई     |     प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर गढ़ी के शांति धाम में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया पौधारोपण     |     हनुमान अंश’ फिल्म के शुभांकर का मंडीदीप में भव्य स्वागत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811