Let’s travel together.

रांची में नकली दवाओं और कास्‍मेटिक्‍स का अंबार, ड्रग कंट्रोल टीम की छापेमारी में हुआ खुलासा

133

झारखंड । ड्रग कंट्रोल टीम की ओर से दूसरे दिन मंगलवार को भी रामगढ़ सहित रांची के रातू चट्टी और पीपी कंपाउंड, हिंदपीढ़ी के नाला क्षेत्र में छापेमारी की गई। छापेमारी में भारी मात्रा में दवाएं व एक ट्रक नकली सौंदर्य प्रसाधन के सामान जब्‍त किए गए। इनमें मुलतानी मिट्टी, हैंडवाश से लेकर फेस पैक तक शामिल हैं। वहीं इस छापेमारी के बाद अब लोगों में अवैध रूप से कॉस्मेटिक और नकली दवा बनाने वाली कंपनियों के खिलाफ आक्रोश देखने को मिल रहा है।

स्वर्णरेखा जीनोउद्धार समिति के अध्यक्ष मक्खन पाठक ने कहा कि अवैध रूप से कॉस्मेटिक और दवा बनाने वाली कंपनियां लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही हैं। औषधीय निदेशालय के नेतृत्व पर रांची में बड़े पैमाने पर छापेमारी कर इसका खुलासा हुआ है, लेकिन दुर्भाग्य की बात यह है कि अब तक किसी भी कंपनी पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई नहीं की गई है। मतलब यह स्पष्ट है कि इस गंभीर मुद्दे पर लीपापोती कर पूरे मामले को ठंडे बस्ते में डालने की योजना बन चुकी है। पर हम ऐसा नहीं होने देंगे।

स्वर्णरेखा जीनोउद्धार समिति के अध्यक्ष मक्खन पाठक ने कहा कि अवैध कॉस्मेटिक और दवा बनाने वाली  कंपनियों के खिलाफ जब तक कार्रवाई नहीं होती, तब तक हम इसका विरोध करेंगे। शुक्रवार को स्वर्णरेखा नदी के तट पर मौजूद 21वीं महादेव मंदिर परिसर में एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। यह आम लोगों से जुड़ा एक महत्वपूर्ण मामला है जिस पर औषधि निदेशालय कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें।

औषधि निदेशक ने बताया कि छापेमारी के दौरान किसी के पास मैन्युफैक्चरिंग का लाइसेंस नहीं मिला। छापेमारी में हाइड्रोक्लोरिक एसिड जैसे सामान भी जब्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि नुकसान पहुंचाने वाले केमिकल से कॉस्मेटिक प्रोडक्ट बनाए जा रहे थे। यह स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक हैं। जल्द ही सभी पर केस दर्ज किया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811