Let’s travel together.

कृषक सेवा सहकारी समिति में आयोजित हुआ मुख्यमंत्री ब्याज ऋण माफी योजना शिविर

0 106

देवेंद्र तिवारी सांची रायसेन

कृषक सेवा सहकारी समिति में वर्ष 23 के तहत किसानों का ब्याज ऋण माफी योजना का शिविर आयोजित किया गया शिविर में ब्याज ऋण योजना के तहत किसानों के फार्म जमा करवाए गए। इस शिविर में योजना का लाभ उठाने बड़ी संख्या में किसान उपस्थित हुए। इस शिविर का शुभारंभ नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम अहिरवार ने फार्म जमा कर शुभारंभ किया इस अवसर पर संस्था सांची संस्था की प्रशासक श्रीमती पूनम भट्टी संस्था प्रबंधक नरेश राजपूत सहित संस्था के कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर अध्यक्ष श्री अहिरवार ने कहा कि सरकार किसानों के लिए गंभीर है तथा हरसंभव किसानों के हित में जुटी हुई है तथा किसानों के ऋण माफी योजना के माध्यम से लाभ पहुंचा रही है । इस अवसर पर प्रशासक श्रीमती भट्टी ने कहा कि सरकार के मंशानुरूप किसानों को लाभ पहुंचाने ऋण माफी योजना शिविर आयोजित किया गया है इसमें हम सभी किसानों को जो इस योजना अंतर्गत पात्र हैं उनसे फार्म जमा करवाए जा रहे हैं जिससे किसानों को राहत मिल सके । संस्था प्रबंधक श्री राजपूत ने कहा कि हम इस योजना के लाभ पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास रत है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में हुआ  महिलाओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     सहकारी बैंक 28 से 30 सितंबर तक खुले रहेंगे, हड़ताल से रहेंगे बाहर     |     वृक्षारोपण एवं स्वच्छता का संकल्प लेकर मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर के जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएं     |     सेवा संकल्प यात्रा का औद्योगिक क्षेत्र मंडीदीप में हुआ जोरदार स्वागत     |     माँ खेड़ापति माता मंदिर समिति ने गणेश समितियों और अखाड़ों का किया स्वागत     |     हनुमानगढी घोघरा नदी के तट पर श्रद्धालुओं ने पितृपक्ष में किया तर्पण     |     सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत रतनपुर आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम संपन्न     |     अपना आत्मविश्वास बढ़ाएं, छुपी प्रतिभा को सामने लाएं : राघवेंद्र शर्मा     |     ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर निकला गणेश विसर्जन चल समारोह     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811