Let’s travel together.

राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास संस्थान को बचाने केे लिए एबीवीपी अनिश्चितकालीन धरने पर

0 158

मो, अशफाक के निलंबित होने पर ही धरना होगा समाप्त- शुभम व्यास

अनुराग शर्मा सीहोर

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सीहोर पिछले दो दिनों से अनिश्वितकालीन धरने पर बैठी हुई है। जिला सीहोर स्थित राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास संस्थान में चल रही अनियमित्ताओं को लेकर अभाविपा ने पहले भी विरोध प्रदर्शन कर डिप्टी रजिस्ट्रार मो, अशफाक को निलंबित करने की मांग की थी।

जिला संयोजक शुभम व्यास ने बताया की तब राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास संस्थान के डायरेक्टर रेडडी सर एवं प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा आश्वासन दिया गया था की आप की मांगे जल्द से जल्द पूरी होंगी लेकिन एक माह बाद भी इस विषय में अबतक कोई भी कार्रवाही नहीं हुई है जबकी आरोपी मो, अशफाक पर आर्थिक गमन के आरोप सिद्ध हो चुके है फिर भी शासन प्रशासन कोई कार्रवाही नही कर रहा है। जिस को लेकर गुरूवार सुबह से ही एवीबीपी कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन बैठ गए है। मो, अशफाक पर पौराणिक ग्रंथों की गलत व्याख्या करने एवं अन्य अनियमिताओं के भी आरोप है। एवीबीपी कार्यकर्ताओं का कहना है की जबतक डिप्टी रजिस्ट्रार मो, अशफाक को निलंबित नहीं किया जाता तबतक हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811