Let’s travel together.

अहमदाबाद के वेजलपुर क्षेत्र में 3 मंजिला इमारत गिरी 23 लोगों को बचाया गया

97

गुजरात में अहमदाबाद के वेजलपुर इलाके में एक 3 मंजिला इमारत गिरने की सूचना है। इमारत से 23 लोगों को बचा लिया गया था। तीन अन्य लोगों को सुरक्षित बचा लिया था जो फंसे हुए थे। इमारत गिरने से मलबे में चार से पांच लोगों के दबे होने की आशंका है। इमारत को जीर्ण-शीर्ण घोषित कर दिया गया था, जिसके कारण अधिकांश निवासियों ने परिसर खाली कर दिया था। हालांकि, हादसे के वक्त दो परिवार अंदर रह रहे थे।

दमकल विभाग तुरंत स्थान पर पहुंचा और बचाव कार्य शुरू किया। बचाव दल और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गए हैं। फायर ब्रिगेड की 4 गाडिय़ों ने ग्राउंड जीरो पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

दमकल अधिकारी जयेश खड़िया ने इमारत के ढहने के बारे में कहा, “इमारत गिरने की सूचना मिलने के बाद हम तुरंत मौके पर पहुंचे। हमारे पहुंचने से पहले ही 23 लोगों को इमारत से बचा लिया गया था और हमने तीन अन्य लोगों को सुरक्षित बचा लिया।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |     मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने व्यवसायियों से किया संवाद     |     मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज में शिविर आयोजित     |     प्रधान आरक्षक की मौत पर SBI पुलिस सैलरी पैकेज से परिजनों को मिला 10 लाख का बीमा क्लेम     |     पत्रकारिता से मानद पीएचडी तक… दिनेश चौरसिया अब कहलाएंगे ‘डॉ. दिनेश चौरसिया’     |     एडिप योजना से शिवपुरी के दिव्यांग को मिली मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, आवागमन में मिलेगी सुविधा     |     बाड़ी में अवैध सागौन लकड़ी के साथ कार जब्त, वन अमले पर पथराव कर आरोपी फरार     |     चलती ट्रेन से गिरी महिला, ग्रामीणों की मदद से बची जान     |     दीवानगंज में आज मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान कार्यक्रम का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811