Let’s travel together.

प्रभास-कृति की फिल्म ‘आदिपुरुष’ का ट्रेलर लॉन्च पर लगाए ‘जय श्रीराम’ के नारे….

107

प्रभास और कृति सेनन की फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर फैंस में एक अलग दीवानगी देखने को मिल रही है। इस फिल्म के पहले पोस्टर ने ही लोगों की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया था, लेकिन अपने पोस्टर्स और टीजर को लेकर फिल्म काफी विवादों में भी घिर गई थी।

अब हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसे देखने के बाद फैंस खुशी से झूम उठे और रिलीज से पहले ही फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता दिया। प्रभास ने जहां श्रीराम के किरदार के लिए निर्देशक का शुक्रिया अदा किया, तो वहीं ओम राउत ने ये फिल्म रामलीला के कलाकारों को डेडिकेट की।

आदिपुरुष के ट्रेलर लॉन्च पर लगाए ‘जय श्रीराम’ के नारे

हैदराबाद में फैंस के लिए स्क्रीनिंग रखने के बाद बीते सोमवार को मुंबई में फिल्म ‘आदिपुरुष’ का ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च किया गया, जहां सभी सितारों और पूरी क्रू ने मंच पर ‘जय श्रीराम’ और ‘जय सियाराम’ के नारे लगाए। इस इवेंट पर प्रभास ने अपने किरदार के बारे में बात करते हुए कहा, ”मैं ओम का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा, क्योंकि उन्होंने मुझे ये अवसर दिया।

हमने ये फिल्म बेहद ही प्यार और आदर से बनाई है, उम्मीद करते हैं, आप सबको फिल्म अच्छी लगे”। आपको बता दें कि 3 मिनट 19 सेकंड के इस दमदार ट्रेलर में भगवान राम के राघव से लेकर आदिपुरुष के किरदार और रावण के साथ उनके युद्ध को बड़ी ही खूबसूरती से उतारा गया है।

ओम राउत ने रामलीला के कलाकारों को डेडीकेट की फिल्म

तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर जैसी सुपरहिट फिल्म देने वाले निर्देशक ओम राउत ने आदिपुरुष के बारे में बात करते हुए कहा, “मेरी ये फिल्म उन सभी कलाकारों को डेडिकेट है, जो रामलीला का हिस्सा हैं। मुझे लगता है कि रामायण की कहानी सालों से चलती आ रही है, ये एक बस की तरह है।

हम इस बस में सवार हुए है और आगे कई सालों तक हम इसे जारी रखेंगे। हमारे बाद कोई और इस कहानी को लेकर आएगा, लेकिन रामलीला का ये सफर चलता रहेगा। हम रामलीला को अलग-अलग रूप में तब तक देखेंगे, जब तक इंडिया में थिएटर हैं”।

इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी आदिपुरुष

आपको बता दें कि जब आदिपुरुष का टीजर आया था, तो मेकर्स को भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद मेकर्स ने फिल्म के वीएफएक्स में काफी बदलाव किये।

आदिपुरुष में कृति और प्रभास के अलावा सैफ अली खान भी मुख्य भूमिका में हैं, जो रावण के किरदार में नजर आएंगे। इसके साथ ही सनी सिंह फिल्म में लक्ष्मण की भूमिका में दिखाई देंगे। ये फिल्म 16 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

बैंककर्मी युवती पलक काशिव की इंदौर खजराना में हुई  संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     आंदोलनों की ‘नई भाषा’ भी रची जेन ज़ी के आक्रोश ने -अजय बोकिल      |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन’ का मोबाइल एप लॉन्च प्रतिभाओं व युवाओं को मिलेगा नया अवसर, रायसेन के विशाल सोनी सम्मानित     |     हलाली डैम मार्ग बना हादसों का इंतजार, पुराना रास्ता बंद कर 100 फीट गहरी खाई के किनारे से गुजरने को मजबूर हैं लोग     |     जगन्नाथ पुरी धाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं का पूर्व विधायक भूरिया और पार्षद कटारे ने किया आत्मीय स्वागत     |     CCTV के ‘पहरे’ में सेंध! सरदारपुर नए अस्पताल में 50 कैमरे, पुराने में ‘जीरो’… कर्मचारी की बाइक चोरी     |     पैरामेडिकल विद्यार्थियों के हित में पंजीयन प्रक्रिया होगी और सरल :उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत     |     बच्चों को हर प्रकार की उत्कृष्ट शिक्षा के साथ संस्कार भी मिल सकेंगे ।बच्चों को नवीन भवन का सपना पूरा हुआ- प्रभारी मंत्री पवार     |     किसान नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में गैरतगंज में अल्टीमेटम, पैदल मार्च में शामिल होंगे क्षेत्र के किसान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811