Let’s travel together.

चार लाख 81 हजार रू मूल्य की हाथ भट्टी मदिरा एवं 8000 किलोग्राम महुआलाहन जप्त

0 386

रायसेन। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन एवं नगरीय निकाय निर्वाचन के दौरान आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित कराने तथा अवैध मदिरा के विनिर्माण, संग्रहण, परिवहन तथा भण्डारण पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर श्री अरविन्द कुमार दुबे तथा पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार शहवाल के निर्देशानुसार अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त रायसेन श्री दीपम रायचुरा के मार्गदर्शन मे वृत उप निरीक्षक रायसेन शरद मिश्रा एवं पुलिस बल थाना सांची के संयुक्त अभियान में मुखबिर सूचना के आधार पर सूचना की तस्दीकी हेतु ग्राम गुलगाव जाकर सूचित स्थान पर पंचों एवं स्टाफ के साथ पहुँच छापामार कार्यवाही की गई।


इस कार्यवाही में लगभग चार लाख 81 हजार रू मूल्य की 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, प्लास्टिक के ड्रमों मे भरा कुल 8000 किलोग्राम शराब बनाने हेतु तैयार शुदा महुआ लाहन एवं एक चालू भट्टी मौके पर पकड़ा जाकर शराब को जप्त कर कब्जा आबकारी लिया गया। साथ ही महुआ लाहन के सेम्पल लेकर मय ड्रमों एवं डिब्बों के मौके पर चालू भट्टी सहित नष्ट किया जाकर अज्ञात मप्र आबकारी अधिनियम धारा 34 के तहत कुल 05 प्रकरण कायम कर विवेचना मे लिये गए।

यह कार्यवाही वृत में पदस्थ मुख्य आबकारी आरक्षक श्री निजाम खान एवं आरक्षक श्री संतोष मर्सकोले, श्री गोविंद महावर, श्री मनोज विश्वकर्मा एवं नगर सैनिक के सहयोग से संपन्न की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एसडीएम ने निःशुल्क रजिस्ट्री कैंप का किया औचक निरीक्षण     |     छत्तीसगढ़ को कौन जानता है,6 नंबर की सैंडल गाल में दूंगी- मधुबाला गिरी के बयान से बवाल     |     विधायक देवेंद्र पटेल ने सिविल अस्पताल सिलवानी को विधायक निधि से एंबुलेंस और ईसीजी मशीन देने की घोषणा की     |     विधायक देवेंद्र पटेल ने लगाई जनता दरबार अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा कर समस्याओं के निराकरण के निर्देश     |     सरकारी अस्पतालों की अब हर दिन होगी जांच, एसडीएम ने लगाई अधिकारियों की ड्यूटी     |     परीक्षा के दिन शासकीय कॉलेज में भोज आयोजन को लेकर उठे सवाल, प्रशासनिक व्यवस्था पर सवालिया निशान     |     रीवा मेडिकल कॉलेज के विकास कार्यों के लिए रूपये 414.17 करोड़ पुनरीक्षित स्वीकृति     |     आंवला नवमी पर आस्था का उमड़ा सैलाब, महिलाओं ने की आंवला वृक्ष की पूजा-अर्चना     |     स्व. जगदीश श्रीवास्तव की स्मृति में कवि गोष्ठी, रचनाकारों ने सुनाई रचनाएं     |     झुमरीतिलैया में सिद्धचक्र महामंडल विधान का दूसरा दिन भक्तिमय, मुनि श्री सुयश सागर जी के सानिध्य में अर्पित किए 16 अर्घ और श्रीफल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811