Let’s travel together.

नकली ईवी स्कूटर डीलर को महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार

123

दिल्ली की साइबर पुलिस ने नकली ईवी स्कूटर डीलर को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी के फर्जी गूगल ऐड बनाकर लोगों को अपने जाल में फंसाता था। उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन, 2 सिम कार्ड और एक डेबिट कार्ड बरामद किया गया है।

द्वारका जिले की साइबर थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 420/120-बी आईपीसी और 66डी आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिसमें शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि वह इलेक्ट्रिक स्कूटी की तलाश में था और गूगल सर्च करने पर उसे एक ऐड दिखा। इसमें ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी डीलर राघव शर्मा का कांटेक्ट नंबर मिला, जिनसे उन्होंने अपने मोबाइल के जरिये कॉल कर संपर्क किया।

इस बातचीत के दौरान आरोपी ने उनसे बुकिंग के लिए 499 रुपये और फिर एक सप्ताह में स्कूटी लेने के लिए 80,999 रुपये का भुगतान करने के लिए कहा था। इसके बाद पीड़ित ने कथित तौर पर 80,999 रुपये का भुगतान कर दिया।

इसके बाद जब शिकायतकर्ता ने कॉल कर आरोपी से भुगतान की रसीद के बारे में बात की तो उसने दिए गए बैंक खाते में 20,000 और ट्रांसफर करने की बात कही। इस प्रकरण के बाद आरोपी ने अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर लिया।

आरोपी व्यक्ति को पकड़ने और मामले को जल्द से जल्द सुलझाने के लिए द्वारका साइबर थाने के पुलिस अधिकारियों की एक बनाई गई, जिसमें इंस्पेक्टर शामिल हैं। जांच के दौरान पता चला है कि 80,999 रुपये एचडीएफसी बैंक के एक बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए और इसके बाद इससे दूसरे खाते में पैसे भेजे गए और बाद में एटीएम के माध्यम से निकाल लिए गए।

जांच के दौरान मिले सबूतों के आधार पर साइबर पुलिस ने महाराष्ट्र में रह रहे आरोपी राजेंद्र पांडा के पते पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पता चला कि वह एक साल पहले पता छोड़कर चला गया है। इसके बाद उसकी लोकेशन, कॉन्टैक्ट हिस्ट्री की जांच की गई, जिसमें पता चला कि वह इस समय डोंबिवली ईस्ट, ठाणे, महाराष्ट्र में है।

इसके बाद उक्त स्थान पर छापा मारकर आरोपी राजेंद्र शिवराम पांडा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ दौरान उसने खुलासा किया कि वह ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी के नकली गूगल विज्ञापन बनाता है और जब कोई व्यक्ति उसके नंबर पर संपर्क करता है, तो वह खुद को ओला इलेक्ट्रिक से राघव शर्मा को होने की बात कहता है। इसके बाद स्कूटी के लिए राशि जमा करने को कहता है।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी राजेंद्र शिवराम पांडा को महाराष्ट्र की अदालत में पेश कर और उसे ट्रांजिट रिमांड पर नई दिल्ली लाकर द्वारका की अदालत में पेश किया गया। मामले में आगे की जांच चल रही है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |     मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने व्यवसायियों से किया संवाद     |     मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज में शिविर आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811