Let’s travel together.

इंदौर के आसपास लंबे समय से चल रही रेल परियोजनाओं को मिलेगी गति

87

इंदौर। मालवा क्षेत्र में वर्षों से लंबित रेल परियोजनाओं को अब तेज गति से पूरा किया जाएगा। इसके लिए पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को प्रतिमाह निगरानी का दायित्व सौंपा गया है। साथ ही पश्चिम रेलवे के चीफ इंजीनियर को इंदौर पदस्थ किया गया है, जो करोड़ों रुपये की परियोजनाओं को गति देंगे। अब तक सभी रेल परियोजनाओं का काम डिप्टी चीफ इंजीनियर की निगरानी में हो रहा था।

इंदौर रेलवे स्टेशन के नवनिर्माण के साथ ही आसपास चल रही रेल परियोजनाओं को जल्द पूरा करने के लिए पश्चिम रेलवे के मुंबई मुख्यालय में बैठने वाले चीफ इंजीनियर धीरज कुमार को इंदौर पदस्थ किया गया है। इंदौर के आसपास एकसाथ कई रेल परियोजनाओं के कार्य शुरू हो चुके हैं। रेलवे ने इनके पूरा होने की समयसीमा तय कर दी है। कई योजनाएं वर्षों से लंबित हैं या धीमी गति से चल रही हैं।

इन परियोजनाओं पर रहेगा फोकस

– बरलई से लक्ष्मीबाई नगर रेल लाइन दोहरीकरण का कार्य किया जा रहा है। यह काम सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है।

– राऊ-महू दोहरीकरण का काम शुरू हो चुका है। राऊ के आगे अर्थवर्क किया जा चुका है। पुल-पुलियाओं का निर्माण किया जा रहा है।

– इंदौर-दाहोद रेल परियोजना लंबे समय से अटकी हुई है। रेलवे ने जून 2024 तक इंदौर और धार के बीच रेल चलाने का की समयसीमा तय की है। अर्थवर्क के अलावा पीथमपुर सुरंग का काम शुरू हो चुका है।

– महू-सनावद के बीच ब्राडगेज लाइन बिछाना है। इसके लिए सर्वे पूरा कर लिया गया है। अब जमीन अधिग्रहण के साथ ही अन्य प्रक्रिया की जाएगी।

– इंदौर-फतेहाबाद-रतलाम रेल लाइन दोहरीकरण का कार्य शुरू होना है। इसके अलावा फतेहाबाद-उज्जैन के बीच भी रेल लाइन का दोहरीकरण होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |     अग्रसेन महाराज की जयंती पर अग्रवाल समाज ने निकाली शोभायात्रा, नगर में हुआ जगह-जगह स्वागत     |     ग्रामीण पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाया बिरबिरा दोहरा हत्याकांड     |     वार्ड 5 के रहवासी कच्चे शौचालय की समस्या से परेशान, नगर पालिका से लगाई गुहार     |     सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811