रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन
ओम शिव शक्ति सेवा मंडल द्वारा आयोजित 17वी कांवर यात्रा का आयोजन किया गया यात्रा दिनांक 10 अगस्त से बुधनी घाट से प्रारंब हो कर 11 अगस्त को नगर मंडीदीप पहुंची । यात्रा में लगभग 300 कांवड़िए शामिल हुए । यात्रा में 12 अगस्त को सावन सोमवार के दिन मंडीदीप से बड़ी संख्या में कांवरियों के साथ महिला श्रीधालू शामिल होंगी दिन यात्रा कल भगवान भोजेश्वर मंदिर भोजपुर में मां नर्मदा एवम देश की अन्य पवित्र नदियों के जल से अभिषेक किया जावेगी ।
मंडल के अध्यक्ष विपिन भार्गव ने जानकारी देते हुए बताया की इस बार यात्रा में विशेष रूप से कांवर यात्रा के साथ कलश यात्रा भी सम्मालित किया गया जिसमे देश भी सभी पवित्र नदियों का जल संग्रह किया गया है । यात्रा में विशेष रूप से 51 किलो की भारी कांवर एवम तिरंगा कांवर भव्य रूप से सजा कर कांवड़ियों द्वारा प्रस्तुत किया गया ।मंडल के सचिव विजय श्रीवास्तव, प्रताप पाल, फूलसिंह परमार, नरेंद्र मैथिल, मेघश्याम नागर, धीरसिंह पाल, अवध सोनी, मानसिंह रघुवंशी,एवं मंडल के अन्य सदस्य सम्मलित रहे ।