Let’s travel together.

देवगुराड़िया के पास सड़क हादसा, स्कूटर सवारों को कई दूर घसीटता ले गया वाहन, एक की मौत

0 83

इंदौर। देवगुराड़िया के समीप सड़क मिक्सर वाहन (भारी वाहन) चालक की लापरवाही से एक युवक युवक की जान चली गई। जबकि एक युवक गंभीर अवस्था में अस्‍पताल में भर्ती है। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है। जिस वाहन से टक्कर हुई उसको भी जब्त कर लिया है।

घटना सोमवार शाम खुड़ैल थाना अंतर्गत आने वाले देवगुराड़िया क्षेत्र की है। 22 वर्षीय रंजीत पुत्र सुरेश सोलंकी अपने साथी मोहन के साथ स्कूटर से जा रहा था। इस दौरान मिक्सर मशीन के चालक ने स्कूटर को चपेट में ले लिया। भारी वाहन इतनी तेज रफ्तार में था कि टक्कर मारते हुए स्कूटर को दूर तक घसीटते हुए ले गया। वह ब्रेक ही नहीं लगा पाया और स्कूटर सवार घसीटते हुए दूर जा गिरे।

राहगीरों ने पहुंचाया असपताल

राहगीरों ने दोनों युवकों को गंभीर अवस्था में एमवाय अस्पताल पहुंचाया लेकिन यहां रंजीत की मौत हो गई। उसका साथी मोहन भी घायल है। सूचना मिलते ही दोनों के स्वजन भी अस्पताल पहुंच गए। स्वजन के मुताबिक रंजीत और मोहन मकान बनाने वाले ठेकेदार के पास काम करते थे। दोनों ठेकेदार के स्कूटर से ही काम पर जा रहे थे। घटना के बाद मौके पर लोग एकत्र हो गए। रहवासियों ने कहा देवगुराड़िया के इस क्षेत्र में आए दिन हादसे होते है। कई लोगों की मौत हो चुकी है।

पुलिस के मुताबिक घटना के तत्काल बाद मौके पर पुलिसकर्मी पहुंच गए। टक्कर मारने वाले भारी वाहन मिक्सर मशीन को जब्ती में ले लिया है। चालक को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है।

ब्लैक स्पाट पर नहीं रुक रही घटनाएं

शहर एवं बाहरी क्षेत्र में बने ब्लैक स्पाट पर लगातार हादसे हो रहे हैं भारी वाहन चालकों की लापरवाही से लोगों की जान चली जाती है। पिछले सप्ताह की बाईपास पर एक डंपर ने बाइक सवार महिला व उसकी बेटी की जान ले ली थी।

पुलिस के मुताबिक घटना के तत्काल बाद मौके पर पुलिसकर्मी पहुंच गए। टक्कर मारने वाले भारी वाहन मिक्सर मशीन को जब्ती में ले लिया है। चालक को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है।

ब्लैक स्पाट पर नहीं रुक रही घटनाएं

शहर एवं बाहरी क्षेत्र में बने ब्लैक स्पाट पर लगातार हादसे हो रहे हैं भारी वाहन चालकों की लापरवाही से लोगों की जान चली जाती है। पिछले सप्ताह की बाईपास पर एक डंपर ने बाइक सवार महिला व उसकी बेटी की जान ले ली थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित     |      हाईवे-18 का रेलवे ओवरब्रिज:13 साल में जर्जर हुआ करीब एक किमी लंबा पुल     |     महालक्ष्मी व्रत को लेकर तैयारियां तेज, घर-घर बन रहे मिट्टी के हाथी     |      स्कूल में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम     |     रायपुर में अ. भा. दिगंबर जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन 29को     |     आंगनबाड़ी मिलन समारोह ग्राम सांकरा में धूमधाम से संपन्न     |     सेवा संकल्प अभियान में छात्रों का चित्रकला एवं भाषण का उत्कृष्ट प्रदर्शन     |     चरित्र शंका में पति बना हैवान, पत्नी और दो मासूम बेटों की मौत     |     मणिकर्णिका सम्मान से सम्मानित हुईं एवरेस्ट विजेता अंजना यादव     |     श्रीलक्ष्‍मीनारायण मंदिर में प्रतिष्ठित भव्‍य प्रतिमाएँ सामाजिक समरसता का दस्‍तावेज- पद्मश्री विजयदत्‍त श्रीधर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811